बाढ़ पीड़ितों के हालात देख शाहरुख खान का पसीजा दिल, बोले-   ''पंजाब की आत्मा कभी नहीं टूटेगी''

punjabkesari.in Wednesday, Sep 03, 2025 - 06:51 PM (IST)

नारी डेस्क: बॉलीवुड के दिलों की धड़कन शाहरुख खान ने पंजाब राज्य में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना करते हुए कहा, "पंजाब की आत्मा कभी नहीं टूटेगी"। अपनी चिंता व्यक्त करते हुए, किंग खान ने सोशल मीडिया पर लिखा, "पंजाब में इस विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए मेरी संवेदनाएं हैं। प्रार्थनाएं और शक्ति भेज रहा हं... पंजाब की आत्मा कभी नहीं टूटेगी... भगवान उन सभी का भला करे।" 

PunjabKesari
इससे पहले शाहरुख खान की 'डियर ज़िंदगी' की सह-कलाकार आलिया भट्ट ने भी पंजाब बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के लिए प्रार्थना की थी। 'हाईवे' अभिनेत्री ने आशा व्यक्त की कि हर प्रभावित परिवार को उनके ठीक होने और अपने जीवन को फिर से बनाने के लिए आवश्यक सहायता मिलेगी। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरीज़ सेक्शन में आलिया ने लिखा- "पंजाब में बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। मैं सभी प्रभावित लोगों के लिए प्यार, शक्ति और प्रार्थनाएँ भेज रही हूं, और ज़मीनी स्तर पर अथक प्रयास कर रहे लोगों का आभार व्यक्त करती हूं। ईश्वर करे कि हर परिवार को उबरने और पुनर्निर्माण के लिए ज़रूरी सहयोग मिले।" 

PunjabKesari

बॉलीवुड के कई अन्य बड़े नाम, जैसे करण जौहर, अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, विक्की कौशल, रणवीर सिंह और अन्य ने सोशल मीडिया के ज़रिए उन लोगों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया, जिन्होंने इस विनाशकारी बाढ़ में अपना सब कुछ खो दिया है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण सतलुज, ब्यास और रावी नदियां उफान पर हैं, जिससे पंजाब एक बड़ी प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। गुरदासपुर, फाज़िल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर कुछ ऐसे इलाके हैं जो बाढ़ से सबसे ज़्यादा प्रभावित हुए हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static