शादी के बाद करवा चौथ का उद्यापन करना क्यों है जरूरी? जानें कब और कैसे करना होता है उद्यापन

punjabkesari.in Tuesday, Oct 27, 2026 - 04:02 PM (IST)

नारी डेस्क:  कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं सूर्योदय से पहले सरगी खाकर दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रमा के दर्शन, अर्घ्य करने के साथ विधिवत पूजा करने के बाद ही व्रत खोलती हैं।  जिस तरह से व्रत रखने की विधि होती है उसी तरह से व्रत के उद्यापन विधि के बारे में भी शास्त्रों में बताया गया है। ऐसे में आज हम जानेंगे कि करवा चौथ व्रत का उद्यापन कैसे किया जाता है और इसकी सही विधि क्या है।  

PunjabKesari
शादी के कितने साल बाद होता है उद्यापन?

करवा चौथ व्रत का उद्यापन का मतलब यह नहीं होता कि महिला आगे करवा चौथ का व्रत नहीं करेगी, बल्कि यह पूजा विशेष आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए की जाती है। उद्यापन आमतौर पर शादी के 5, 7, 11, 16 या 21 वर्षों के बाद किया जाता है। इसे करने का सही समय व्रत रखने वाली महिला की इच्छा और पारिवारिक परंपराओं पर निर्भर करता है। यह व्रत की समाप्ति की तरह नहीं, बल्कि एक विशेष पूजा होती है। 


करवा चौथ उद्यापन की प्रक्रिया

पूजा के लिए सभी आवश्यक सामग्री तैयार करें जैसे कि करवा, मिट्टी या पीतल का दीपक, पान, सुपारी, रोली, चावल, मिठाई, चूड़ियां, साड़ी, और अन्य पूजन सामग्री। 13 सुहागिनों के लिए 13 करवे, साड़ी या वस्त्र, बिंदी, चूड़ियां, कुमकुम, और मिठाई या अन्य प्रसाद तैयार करें। 13 या 7 सुहागिन महिलाओं को उद्यापन के लिए आमंत्रित करें। इन्हें वस्त्र, श्रृंगार का सामान और प्रसाद भेंट किया जाता है। 13 करवों में पानी भरकर और उनमें पूजा की सामग्री रखकर करवा माता की पूजा की जाती है। पूजा के दौरान महिलाओं को सिंदूर, चूड़ियां, कुमकुम और अन्य श्रृंगार सामग्री अर्पित की जाती है। यह भेंट सुहागिन महिलाओं को दी जाती है, और उन्हें आशीर्वाद देने के लिए कहा जाता है।

PunjabKesari
इस बात का रखें ध्यान

उद्यापन के दौरान व्रती महिला को पूरे नियम और संयम के साथ व्रत रखना होता है, जैसा वह हर साल करती है। सुहागिन महिलाओं से आशीर्वाद लेना इस प्रक्रिया का मुख्य हिस्सा होता है, जिससे व्रती महिला के सुहाग की लंबी उम्र और परिवार की समृद्धि की कामना की जाती है। करवा चौथ उद्यापन एक धार्मिक अनुष्ठान है, जो परिवार की समृद्धि और पति की लंबी उम्र के लिए आशीर्वाद प्राप्त करने का माध्यम है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static