करवा चौथ  स्पेशल: बॉलीवुड सेलेब्स से इंस्पायर्ड  रेड एथनिक आउटफिट्स आइडियाज

punjabkesari.in Thursday, Oct 22, 2026 - 02:18 PM (IST)

रेड कलर फेस्टिव सीजन में हमेशा खास नजर आता है। अगर आप नवरात्रि, करवा चौथ, दिवाली या किसी शादी के फंक्शन के लिए रेड एथनिक लुक तलाश रही हैं, तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के ये स्टाइलिश लुक्स आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन हो सकते हैं। कैटरीना से लेकर जाहन्वी कपूर तक सेलेब्स ने साड़ी से लेकर लहंगे तक रेड आउटफिट्स को बेहद खूबसूरती से स्टाइल किया है।

PunjabKesari
कैटरीना कैफ का रेड फ्लोरल साड़ी लुक

कैटरीना कैफ का डीप रेड फ्लोरल साड़ी लुक फेस्टिवल के लिए बेहद एलिगेंट है। उन्होंने रेड साड़ी को मैचिंग फ्लोरल ब्लाउज के साथ स्टाइल किया था। आप चाहें तो  रेड साड़ी के साथ मैचिंग या गोल्डन ब्लाउज पहनें साथ में गोल्ड झुमके और चूड़ियां खूब जचेंगे। इसके साथ बड़ी बिंदी लगाकर ट्रेडिशनल टच दें।

PunjabKesari
सारा अली खान का एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा

शादी या किसी बड़े फंक्शन में ट्रेडिशनल और रॉयल दिखना है, तो गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाला रेड लहंगा ट्राई करें। सारा अली खान के रेड लहंगा लुक से इंस्पिरेशन लेकर आप फ्लेयर्ड स्कर्ट, मैचिंग ब्लाउज और कढ़ाई वाला दुपट्टा चुन सकती हैं। हैवी दुपट्टे को एक कंधे पर ड्रेप करें, साथ में चोकर या कुंदन नेकलेस पहनें। मेकअप में रेड लिपस्टिक और हल्का गोल्डन आईशैडो चुनें।

PunjabKesari
जाहन्वी कपूर का रेड साड़ी लुक

अगर आप लहंगे की जगह साड़ी पहनना चाहती हैं तो लाहन्वी का रेड साड़ी लुक कॉपी कर सकती हैं। उन्होंने रेड ऑर्गेंजा साड़ी को पर्ल एम्ब्रॉयडरी, जरी और डोरी वर्क वाले ब्लाउज के साथ पहना था। इसके साथ उन्होंने एमराल्ड और पर्ल चोकर, स्टेटमेंट ईयररिंग्स और नोज-पिन पहनी थी। करवा चौथ, दिवाली, शादी या फेस्टिव पूजा में यह लुक बेहद खूबसूरत लगेगा।

PunjabKesari
 दीपिका पादुकोण के रेड अनारकली लुक

अगर आप लहंगे और साड़ी के अलावा कुछ अलग पहनना चाहती हैं, तो रेड अनारकली सूट चुन सकती हैं। फ्लोर-लेंथ अनारकली, सुनहरी कढ़ाई और मैचिंग दुपट्टा मिलकर एक क्लासिक फेस्टिव लुक तैयार करते हैं। दीपिका पादुकोण के रेड अनारकली लुक को इस स्टाइल के लिए इंस्पिरेशन बनाया जा सकता है।  ऐसे करें स्टाइलिंग: सूट के साथ चूड़ीदार या स्ट्रेट पैंट पहनें। हैवी झुमके, कढ़ाई वाली जूतियां और स्लीक बन लुक को पूरा करेंगे। यह विकल्प उन महिलाओं के लिए भी अच्छा है जो आरामदायक लेकिन पारंपरिक आउटफिट चाहती हैं।

PunjabKesari
सोनम कपूर का एथनिक लुक

रॉयल और क्लासी लुक पसंद है, तो डबका जरदोजी या गोल्डन थ्रेडवर्क वाला रेड अनारकली सूट पहनें। सोनम कपूर के पारंपरिक एथनिक लुक्स से प्रेरणा लेकर आप गहरे लाल रंग के साथ सुनहरी कढ़ाई और हैवी दुपट्टे का कॉम्बिनेशन चुन सकती हैं। कुंदन जूलरी, स्टेटमेंट रिंग और एम्ब्रॉयडर्ड क्लच इस लुक के साथ अच्छे लगेंगे। आउटफिट पहले से हैवी हो, तो मेकअप और एक्सेसरीज को थोड़ा सिंपल रखें।


रेड एथनिक लुक को स्टाइल करने के स्मार्ट टिप्स

रेड + गोल्ड: रॉयल और ट्रेडिशनल लुक के लिए।
रेड + ग्रीन: फेस्टिव और ब्राइट लुक के लिए।
रेड + पर्ल: सॉफ्ट और एलिगेंट लुक के लिए।
रेड साड़ी + ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी थोड़ा इंडो-फ्यूजन अंदाज देने के लिए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static