अपनी शादी में आम मेहमानों की तरह  शाहरुख और सलमान से मिले थे माधुरी दीक्षित के पति, नहीं जानते थे कौन हैं ये

punjabkesari.in Monday, Oct 12, 2026 - 07:27 PM (IST)

नारी डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के पति, डॉ. श्रीराम नेने ने माना कि वे अपनी शादी के रिसेप्शन में बॉलीवुड स्टार्स शाहरुख खान और सलमान खान को भी नहीं पहचान पाए थे। हाल ही में, फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान और उनके कुक, दिलीप, माधुरी और डॉ. नेने के मुंबई वाले घर पर उनके लेटेस्ट कुकिंग व्लॉग के लिए गए थे। 'ओम शांति ओम' की डायरेक्टर फराह से बातचीत के दौरान, डॉ. नेने ने बताया कि उन्हें अपनी शादी के रिसेप्शन में 'प्रॉम किंग' जैसा महसूस हुआ था क्योंकि वहां मौजूद किसी भी सेलिब्रिटी को वे नहीं जानते थे, सिवाय अमिताभ बच्चन के, जिनकी फिल्म 'अमर अकबर एंथनी' उन्होंने देखी थी।

PunjabKesari
उन्होंने बताया, "मैं किसी को नहीं जानता था। यह 'प्रॉम किंग' जैसा था, आप बस सबको हाथ हिलाकर अभिवादन करते हैं और बाद में शादी का एल्बम देखते हैं क्योंकि आप किसी को जानते नहीं हैं। " जब फराह ने हैरानी से डॉ. नेने से पूछा कि क्या वे शाहरुख खान और सलमान खान को भी नहीं जानते थे, तो उन्होंने कन्फर्म किया कि वे उन्हें नहीं पहचान पाए थे। हालांकि, उन्होंने फराह को बताया कि रिसेप्शन में वे सभी उनके साथ बहुत अच्छे से पेश आए थे। माधुरी से शादी करने से पहले उनकी लोकप्रियता के बारे में जानकारी न होने पर डॉ. नेने ने बताया कि लॉस एंजिल्स में रहने के कारण वे उस समय हिंदी नहीं बोलते थे।

PunjabKesari
जब फराह ने पूछा कि उन्होंने माधुरी के बारे में कैसे नहीं सुना था, तो उन्होंने आगे बताया- "क्योंकि मैं स्टीवन स्पीलबर्ग, जॉर्ज लुकास और स्टार वॉर्स देखकर बड़ा हुआ था। मैं हिंदी फिल्में नहीं देखता था। फिर हम मिले और तीन महीने तक डेट किया। हमारी खूब जमी और हम एक-दूसरे के साथ घुल-मिल गए, और तीन महीने बाद मैंने उन्हें प्रपोज़ कर दिया।" माधुरी ने 17 अक्टूबर, 1999 को डॉ. श्रीराम नेने से शादी की थी। इस कपल के दो बेटे हैं - अरिन और रयान। शादी के बाद, माधुरी अमेरिका चली गईं और काम से कुछ समय के लिए ब्रेक भी लिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static