पानी में डूबी सड़कें, स्कूल-कॉलेज बंद... देखें मुंबई में आफत वाली बारिश की तस्वीरें

punjabkesari.in Thursday, Jul 25, 2024 - 05:19 PM (IST)

मुंबई और उसके उपनगरों में वीरवार को भारी बारिश हुई जिससे कुछ इलाकों में सड़कों पर जलभराव हो गया। इसके चलते यातायात बाधित हुआ और लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग  द्वारा मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी करने के बाद, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने शहर के सभी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया है। 

PunjabKesari

नगर निकाय ने स्कूलों से अभिभावकों को सूचित करने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। सुबह चार बजे से अपराह्न एक बजे के बीच मुंबई के कई इलाकों में 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई आईएमडी ने मुंबई शहर और पड़ोसी ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और दिन में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताया है।

PunjabKesari

हानगर को पीने योग्य पानी उपलब्ध कराने वाले सात जलाशयों में से चार अब उफान पर हैं, जिससे कुल जल भंडार में सुधार हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों में सुबह आठ बजे से शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी वर्षा तथा कुछ स्थानों पर अत्याधिक बारिश होने की संभावना जताई है।

PunjabKesari
 एक अधिकारी ने बताया कि लगातार बारिश के कारण शहर के औद्योगिक केंद्र से होकर बहने वाली मीठी नदी का जलस्तर 2.5 मीटर तक बढ़ गया है, जबकि इसका खतरे का निशान 4.2 मीटर है। आईएमडी ने पूर्वानुमान लगाया है कि मुंबई में आंशिक रूप से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं

PunjabKesari

सुबह से ही भारी बारिश होने के कारण कुछ निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे शहर में यात्री बसों का संचालन करने वाली 'बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट)' को अपने वाहनों को आरे कॉलोनी के मार्गों से जाना पड़ा। यात्रियों ने शिकायत की कि पश्चिमी रेलवे और मध्य रेलवे द्वारा संचालित उपनगरीय सेवाएं 10-15 मिनट देरी से चल रही हैं। 

PunjabKesari
मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि भारी बारिश के कारण दृश्यता कम होने के कारण उपनगरीय ट्रेनों की गति कम कर दी गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो पुणे में बारिश से प्रभावित लोगों को हवाई मार्ग से निकाला जाएगा। शिंदे ने कहा कि उन्होंने पुणे के जिलाधिकारी और शहर तथा पड़ोसी औद्योगिक नगर पिंपरी चिंचवड़ के नगर निकाय प्रमुखों से बात की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static