दूसरे दिन रैंप पर छाया मृणाल का Hot अंदाज, उर्वशी-मानुषी के लूक ने भी लूटी महफिल

punjabkesari.in Thursday, May 18, 2023 - 11:38 AM (IST)

कान्स का शानदार आगाज हो चुका है। फैंस सारा साल साल इस फिल्म फेस्टिवल का इंतजार करते हैं क्योंकि इस दौरान हॉलीवुड से लेकर बी-टाउन एक्ट्रेसेज का एक से बढ़कर एक लुक देखने को मिलता है। खासकर इस बार का कान्स भारत के लिए बहुत ही खास है क्योंकि इस बार कई बी-टाउन एक्ट्रेसेज ने कान्स में अपना डेब्यू किया है। वहीं कान्स के दूसरे दिन मृणाल ठाकुर, उर्वशी रौतेला और मानुषी चिल्लर ने रेड कार्पेट पर अपनी एंट्री के साथ सभी फैंस को आकर्षित कर दिया है। 

हॉट अंदाज में रैंप पर उतरी मृणाल ठाकुर 

बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने इस बार कान्स में पहली बार डेब्यू किया है। वहीं उनके लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक मोनकोनी के साथ ट्रांसपेरेंट पैंट कैरी की है। इस पैंट पर किया हुआ थ्रेड वर्क सबसे हटके लुक दे रहा है। ब्लैक पेंसिल हील्स, बालों में कर्ल्स डालकर और न्यूड मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया है। वहीं एक्ट्रेस के द्वारा पहना गया गॉर्डी ओवरसाइज कोट पहना है। ऑवरऑल लुक में मृणाल में रैंप पर एक हॉट अंदाज में एंट्री मारी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

उर्वशी रौतेला 

यहां पहले दिन उर्वशी रौतेला ने पिंक रफल गाउन में एंट्री की थी वहीं दूसरे दिन वह दूसरे दिन भी रफल गाउन में दिखी। एक्ट्रेस ने दूसरे दिन ऑरेंज कलर का रफल गाउन कैरी किया था। बालों में हाई बन बनाकर, कानों में छोटे-छोटे ईयररिंग्स कैरी करके उर्वशी में अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया। हाथों में क्लच कैरी कर एक प्यारी सी स्माइल के साथ उर्वशी में फैंस को दिल जीत लिया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

मानुषी चिल्लर 

मानुषी छिल्लर ने भी इस बार कान्स में पहली बार डेब्यू किया है। पहले दिन यहां मानुषी व्हाइट रफल गाउन में दिखी थी वहीं दूसरे दिन उन्होंने सिंड्रेला लुक के साथ अपना लुक कंप्लीट किया। दूसरे दिन मानुषी ने ब्लैक कलर का ऑफ शॉल्डर गाउन पहना था। मानुषी के द्वारा पहने गए गाउन पर सिल्वर का थ्रेड वर्क किया गया था। वहीं इसके साथ उन्होंने ओबरी की ज्वेलरी, सिल्वर हील्स, ओपन हेयर्स और लाइट मेकअप के साथ अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static