Scorpio Horoscope: नौकरी में बनेंगे प्रमोशन के योग, वृश्चिक राशि वालों को आज मिलेगी सफलता

punjabkesari.in Tuesday, Jun 07, 2022 - 01:52 PM (IST)

बहुत से लोग ज्योतिष शास्त्र और राशियों में विश्वास करते हैं। अपने दिन की शुरुआत भी राशिफल पढ़के ही करते हैं। रोज इन राशियों में परिवर्तन होते रहते हैं। इसके अलावा लकी नंबर, लकी कलर के मुताबिक, ही अपने कार्य करते हैं। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, उनका लकी नंबर और कलर क्या होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में...

PunjabKesari

कैसा होगा दिन? 

आपको आज आपके वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर आप उन्नति कर सकते हैं। योजनाओं पर आपका फोकस रहेगा। व्यवस्थाओं को मजबूती देंगे। इसके अलावा आपको लाभ होगा और आपकी गतिविधियां भी तेज होंगी। पेशेवर चर्चाओं में आपके द्वारा रखा हुआ पक्ष असरदार रहेगा। अपनी जिम्मेदारियों को दिल से निभाएंगे। काम में संतुलन और भी बढ़ेगा और सभी वर्ग के लोग आपका साथ देंगे। 

PunjabKesari

धन लाभ होगा 

करियर और नौकरी के कामों में आपकी तेजी रहेगी।  अपनी इच्छा के अनुसार, सफलता पा सकेंगे। आपके आर्थिक मामले भी बेहतर होंगे। बातचीत करने में सफल रहेंगे। आपको भेंट मिल सकती है। आपके सीनियर पद्धाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। प्रतिष्ठा को भी बल मिलेगा। 

प्रेमी और दोस्तों के साथ कैसा रहेगा दिन?

सभी दोस्तों के साथ तालमेल बना रहेगा। मन के मामले में भी खुश रहेंगा। आपका वाणी व्यवहार  बहुत ही अच्छा रहेगा। अपने दिल की बात कह सकेंगे। आपके मित्रों से भी भेंट होगी। खुश रहेंगे, आपके खास दोस्त या फिर लवर्स आपसे प्रसन्न होंगे। आदर सत्कार के साथ रहेंगे। 

PunjabKesari

स्वास्थ्य मनोबल कैसा रहेगा?

आपकी प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होगी। आपका स्वास्थ्य भी पहले से ज्यााग सुधरेगा। आपका व्यक्तित्व आकर्षक होगा। आपका मनोबल भी बढ़ेगा। आप सारे काम बहुत ही उत्साह से करेंगे। 

क्या है शुभ अंक? 

वृश्चिक राशि के जातकों का आज के लिए शुभ अंक 1 और 7 है। 

क्या है शुभ रंग?

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का शुभ रंग मूंगा है। 

PunjabKesari

क्या करें उपाय?

वृश्चिक राशि के जातक आज के दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए उनकी वंदना करें। इसके अलावा 'ओम् अं अंगारकाय नम:' मंत्र का जाप भी करें। सभी लोगों में गुड़ और चने का प्रसाद बनाकर बांटे।

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static