Cannes 2023: विदेश धरती में छाया सारा का देसी लुक, लोग बोले- "शाबाश, हमें तुम पर गर्व है"

punjabkesari.in Wednesday, May 17, 2023 - 10:40 AM (IST)

कान्स फिल्म फेस्टिवल का इंतजार आखिरकार खत्म हो ही गया।  फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में इस इंटरनेशनल फिल्म फेस्ट‍िवल का आयोजन किया गया, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया भर में रहती है। यहां दुनिया भर से आए सितारों का एक से बढ़कर एक लुक देखने को मिलता है। इस बार भारत के लिए ये फेस्टिवल काफी खास रहा, क्योंकि इस बार बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ने डेब्यू जाे किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


सबसे पहले बात करते हैं सभी की चहेती सारा अली खान की जिन्होंने अपने लुक से सभी को हैरान कर दिया। इस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सारा ने देसी अवतार में एंट्री की जो काबीले तारीफ है। इस खास दिन के लिए उन्होंने मशहूर फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला  पर भरोसा किया और उनका आउफिट पहनकर रेड कार्पेट पर उतरी। 

PunjabKesari
कान 2023 में ओपनिंग डे पर सारा ने भारतीय संस्कृति की झलक दिखाते हुए देसी लुक अपनाया। अपने डेब्यू को लेकर वह काफी उत्साहित नजर आईं। कांस के लिए उन्होंने अबु जानी का आइवरी क्रीम कलर लहंगा पहना, जिसके साथ लंबी चुन्नी कैरी की गई थी। 

PunjabKesari
इस खूबसूरत लहंगे के साथ सारा ने मेकअप बेहद लाइट रखा और ज्वेलरी भी काफी कम पहनी, इसके बावजूद उनकी खूबसूरती में कोई कमी नजर नहीं आई। सारा का ये देसी अंदाज लोगों को इस कदर पसंद आया है कि वह उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। 

PunjabKesari
एक यूजर ने लिखा-  "शाबाश सारा, हमें आप पर गर्व है। विदेशी फैशन की नकल करने के बजाय आपने बहुत ही शालीनता के साथ भारतीय पोशाक पहनी  हमारी संस्कृति को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया"। एक अन्य ने लिखा- "यह हमेशा अपने देश और संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने की कोशिश करती है। बहुत गर्व"। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static