मेहमानों को बना कर खिलाएं Salsa Chicken
punjabkesari.in Monday, Apr 30, 2018 - 09:56 AM (IST)
आज हम नॉनवेज खाने के शौकीन लोगों के लिए सालसा चिकन की रेसिपी लेकर आए है जिसे आप बड़ी आसानी से ओवन में बेक करके बना सकते हैं। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट डिश है। आइए जानिए इसे बनाने की विधि।
सामग्री
चिकन ब्रेस्ट- 700 ग्राम
टैको मसाला- 2 टेबलस्पून
सालसा- 290 ग्राम
चेडर चीज़- स्वाद के लिए
खट्टी क्रीम- गार्निश के लिए
हरा प्याज - गार्निश के लिए
विधि
1. बाऊल में 700 ग्राम चिकन ब्रेस्ट और 2 टेबलस्पून टैको मसाला डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं और 30 मिनट मेरिनेट होने के लिए रख दें।
2. अब मसालेदार चिकन को बेकिंग ट्रे पर रखें और इसके ऊपर 290 ग्राम साल्सा सॉस फैलाएं।
3. फिर इसे ओवन में 350°F/180°C पर 25 से 30 मिनट के लिए बेक करें।
4. अब इसे ओवन से निकाल कर इसके ऊपर चेडर चीज़ फैलाएं और दोबारा इसे ओवन में 5 मिनट तक बेक करें या फिर जब तक चीज़ पिघल न जाए।
5. इसे ओवन से निकालें।
6. अब प्लेट में रख कर क्रीम और हरे प्याज से गार्निश करके सर्व करें।