जानें क्यों आया Pooja Hedge का सलमान खान पर दिल? उम्रदराज पुरुषों पर यूं ही नहीं मर-मिटती महिलाएं

punjabkesari.in Friday, Dec 16, 2022 - 02:04 PM (IST)

कहते हैं कि प्यार और जंग में सब कुछ जायज है। प्यार कब, कहां और किसके साथ हो जाए ये किसको पता नहीं चलता। बात अगर बॉलीवुड की करें तो इस बात को और बल मिलता है। मगर चलन ये है कि महिलाएं अपने से बड़े उम्र के पुरुषों को डेट करती हैं। अभी हाल ही में बॉलीवुड गलियारों में खबरें गर्म है कि एक्ट्रेस पूजा हेगड़े का दिल अपने से 24 साल बड़े एक्टर सलमान खान पर आ गया है, और दोनों रिश्ते में हैं।  इसके उदाहरण बॉलीवुड के दूसरे फेमस कपल शाहिद कपूर- मीरा राजपूत, सैफ-करीना, रणबीर-आलिया आदि हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसके पीछे कई कारण होते हैं जैसे मैच्योरीटी, करियर में सेट होना और केयरिंग नेचर आदि। 

1. मैच्योर होना

लोग बढ़ती उम्र के साथ मैच्योर और समझदार हो जाते हैं और ये ही चीज महिलाओं को ज्यादा पसंद आती है। वहीं मैच्योर पार्टनर होने पर महिलाएं ज्यादा सेफ फील करती हैं। उन्हें लगता है कि उनका पार्टनर लाइफ को बहुत अच्छे से संभाल सकता है। इसके साथ ही वो सभी प्रकार के निर्णय लेने में भी सक्षम होते है।

PunjabKesari

2. कॉन्फिडेंस 

महिलाओं का बड़े उम्र के पुरुष को चुनने के पीछे का एक कारण यह भी है कि उनमें कॉन्फिडेंस ज्यादा होता है, जो कि अक्सर महिलाओं को काफी प्रभावित करता है। अगर पुरुष महिला से उम्र में बड़ा है तो उसमें कम उम्र की महिलाओं की अपेक्षा अनुभव और आत्मविश्वास ज्यादा होता है। ऐसे पुरुष महिलाओं की साइकॉलॉजी को ज्यादा बेहतर ढंग से समझते हैं। वहीं पुरुष बड़े होने के नाते अपने पार्टनर को ज्यादा प्यार से ट्रीट करते हैं, साथ ही उनकी भावनाओं को भी समझते हैं।

PunjabKesari

3. रिलेशनशिप को लेकर होते हैं सीरियस

मैच्योर और उम्र में बड़े पुरुष रिश्तों के प्रति सीरियस होते हैं। वो कॉलेज के लड़कों की तरह सिर्फ डेटिंग नहीं कर रहे होते बल्कि फ्यूचर को ध्यान में रखते हुए रिलेशनशिप में पड़ते हैं। ये समझदारी उनके बातों में भी दिखती हैं जो महिलाओं को सबसे ज्यादा इम्प्रेस करती हैं। उनमें हर रिश्ते को संभालने की खूबी होती है। कई रिसर्च में भी पाया गया है कि बड़े उम्र के पुरुष अपने पार्टनर को ज्यादा खुश रखते हैं। ऐसे कपल्स में लड़ाई भी कम ही देखने को मिलती है।

4. होते हैं अच्छे लिसनर

किसी भी महिला को ऐसे पुरुष ही पसंद आते हैं जो कि उनकी बातों को ध्यान से सुनते हैं। बड़े उम्र के पुरुष में ये गुण देखने को मिलता है।

PunjabKesari

कई रिसर्च में ये बात पाई गई है कि बड़े उम्र के पुरुष अच्छे लिसनर भी होते हैं। वैसे भी महिलाओं का ध्यान उन पुरुषों की तरफ ज्यादा जाता है जो कि उनकी दिन भर की परेशानियों को शांति से सुनते हैं और उसका हल भी निकालते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static