गणेश दर्शन के लिए आए सलमान खान फंसे भीड़ में , हाथ जोड़कर लोगों से की रास्ता देने की Request
punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2026 - 10:44 AM (IST)
नारी डेस्क: मुंबई में नेता आशीष शेलार के गणपति पंडाल में सलमान खान के जाने पर अफरातफरी मच गई, क्योंकि वहां भारी भीड़ जमा हो गई थी। एक्टर गुरुवार को गणपति सेलिब्रेशन में शामिल हुए थे और जब वे वहां से निकलने की तैयारी कर रहे थे, तो फैंस और फोटोग्राफर्स ने उन्हें घेर लिया। अपनी कार तक जाने के लिए जगह न होने पर, सलमान खान ने हाथ जोड़कर लोगों से रास्ता बनाने को कहा।
इतनी अफरातफरी के बावजूद एक्टर शांत रहे। भीड़ के बीच से निकलते समय वे सिक्योरिटी गार्ड्स से घिरे हुए थे। सुरक्षा टीम के लिए सलमान खान को बाहर निकालना मुश्किल हो गया। तब एक्टर ने अपने हाथ जोड़े और आस-पास खड़े लोगों की ओर इशारा किया। ऐसा लग रहा था जैसे वे लोगों से एक तरफ हटने और उन्हें रास्ता देने का अनुरोध कर रहे हों। जब सलमान खान अपनी कार की ओर बढ़ रहे थे, तब भी भीड़ बनी रही।
सुरक्षाकर्मी भीड़ को संभालने और लोगों को एक्टर से दूर रखने की कोशिश करते दिखे। इस गहमागहमी के बीच सलमान खान की नज़र बच्चों पर पड़ी। उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों से भीड़ को संभालते समय सावधानी बरतने को कहा। एक्टर ने बच्चों को अपने पास नहीं आने दिया। हालांकि, अपनी गाड़ी में बैठने से पहले उन्होंने भीड़ में खड़े एक बच्चे से भी बात की। इस दौरान वह काली टी-शर्ट और पैंट पहने कैज़ुअल लुक में नजर आए।

