Saif Ali Khan ने लगाई हीरों से बनी चिड़िया, कीमत इतनी की उड़ जाएंगे होश!

punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 05:14 PM (IST)

नारी डेस्क:  सैफ अली खान अपने रॉयल अंदाज़ और क्लासिक फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने मशहूर लग्ज़री ज्वेलरी ब्रांड Tiffany & Co. का आइकॉनिक ‘Bird on a Rock’ ब्रोच पहनकर एक बार फिर साबित कर दिया कि स्टाइल सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं होता। इस खास ब्रोच में सैफ बेहद शाही और एलिगेंट नज़र आए। यह ब्रोच Tiffany & Co. की सबसे पहचान वाली और प्रतिष्ठित डिज़ाइनों में से एक मानी जाती है, जिसकी कीमत लगभग 47,000 अमेरिकी डॉलर, यानी करीब ₹43 लाख बताई जा रही है।

1965 में तैयार हुआ था यह आइकॉनिक डिज़ाइन

‘Bird on a Rock’ ब्रोच को दुनिया के मशहूर ज्वेलरी डिज़ाइनर Jean Schlumberger ने साल 1965 में डिज़ाइन किया था। यह डिज़ाइन समय के साथ Tiffany & Co. की पहचान बन गई और आज इसे एक कलेक्टर्स पीस माना जाता है। इस ब्रोच का डिज़ाइन इतना क्लासिक है कि दशकों बाद भी इसकी लोकप्रियता और खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई है।

PunjabKesari

कीमती मटेरियल और रत्नों से सजी शानदार ज्वेलरी

इस खास ब्रोच को 18 कैरेट येलो गोल्ड और प्लैटिनम से तैयार किया गया है। इसमें सिट्रीन, रूबी और डायमंड जैसे कीमती रत्न जड़े गए हैं, जो इसे और भी शानदार बनाते हैं। रंगीन रत्न पर बैठी चिड़िया का डिज़ाइन इस ब्रोच की सबसे बड़ी खासियत है, जो इसे बाकी ज्वेलरी पीस से बिल्कुल अलग बनाता है।

PunjabKesari

खुशी और आज़ादी का प्रतीक है ‘Bird on a Rock’

इस ब्रोच में दिखाया गया रंगीन रत्न पर बैठा पक्षी केवल एक डिज़ाइन नहीं, बल्कि एक गहरा अर्थ भी रखता है। Tiffany & Co. के अनुसार, यह मोटिफ खुशी, आज़ादी और असीम संभावनाओं का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि यह डिज़ाइन दुनियाभर में ज्वेलरी प्रेमियों को बेहद पसंद आता है।

PunjabKesari

50 घंटे की मेहनत से हाथों से बनाई गई ज्वेलरी

इस ब्रोच को Tiffany & Co. के कुशल कारीगरों ने पूरी तरह हाथ से तैयार किया है। इसे बनाने में करीब 50 घंटे से ज्यादा का समय लगता है, जो इसकी बेहतरीन कारीगरी और बारीक काम को दर्शाता है। यही डिटेलिंग और परफेक्शन इसे एक आम ज्वेलरी नहीं, बल्कि एक लक्ज़री मास्टरपीस बनाता है।

सैफ अली खान की रॉयल पर्सनैलिटी पर जंचा क्लासिक लग्ज़री स्टाइल

सैफ अली खान पर यह ब्रोच उनकी शाही छवि और परिपक्व स्टाइल को और उभारती है। उनका यह लुक यह साबित करता है कि क्लासिक लग्ज़री ज्वेलरी सिर्फ महिलाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि पुरुषों के स्टाइल को भी एक नए स्तर तक ले जा सकती है। यह ब्रोच न सिर्फ सैफ के लुक को खास बनाती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि स्टाइल में छोटे लेकिन कीमती एलिमेंट्स कितनी बड़ी पहचान बना सकते हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static