कौन है सचिन तेंदुलकर की होने वाली बहु सानिया चंदोक? जो कमाती है बेटे से 10 गुना ज्यादा पैसा
punjabkesari.in Friday, Aug 15, 2025 - 12:54 PM (IST)

नारी डेस्क : क्रिकेट की दुनिया के नामी खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर इस समय अपनी बहूरानी को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई हो गई है और अब उनकी बहू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सगाई सेरेमनी एक प्राइवेट इवेंट रहा जहां बस फैमिली और करीबी लोग ही शामिल थे लेकिन अब लोगों में ये जानने की उत्सुकता है कि अर्जुन की होने वाली दुल्हन है कौन?
चलिए आपको सारा तेंदुलकर की भाभी के बारे में ही बताते हैं। सचिन तेंदुलकर की बहू का नाम सानिया चंदोक हैं जो अपनी ननद सारा की तरह ही खूबसूरत हैं। बेहद खूबसूरत और ग्लैमर दिखने वाली सानिया चंदोक कोई आम परिवार की नहीं बल्कि फिल्मी फैमिली से आती हैं जो सालों से इंडस्ट्री में अपना नाम बनाए हुए हैं। सानिया, सारा तेंदुलकर की बेस्ट फ्रैंड हैं और दोनों अक्सर पार्टीज और गैदरिंग में एक साथ ही नजर आती हैं। सारा ने ही अपने भाई से सानिया को मिलवाया था और यहीं से दोनों की दोस्ती गहरी हो गई।
सानिया की कई तस्वीरें सारा तेंदुलकर की इंस्टाग्राम प्रोफाइल में मौजूद हैं। सानिया सिर्फ खूबसूरत ही नहीं बल्कि प्रोफेशनल रूप से भी बेहद टैलेंटेड हैं। सचिन तेंदुलकर की होने वाली बहू सानिया चंदोक Pet Lover हैं और उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री ली है और पढ़ाई के बाद खुद का एक लग्जरी पेट स्पा सेंटर खोला। मुंबई में खुले उनके Pet स्पा सैलून का नाम Mr. Paws Pet Spa & Store LLP है जिसकी वो डायरेक्टर हैं।
खबरों की मानें तो इस कंपनी की सालाना कमाई करीब 90 लाख रू. है। इस स्पा सेंटर में कोरियन और जैपनीज थेरेपी से पेट्स को ट्रीटमेंट दिया जाता है और ये भारत का पहला स्पा सेंटर है। फिलहाल मुंबई में Mr. Paws के दो स्टोर हैं। सानिया को खुद भी स्टोर में पेट्स के साथ देखा जाता है और उनकी देखभाल करना उन्हें काफी पसंद है। सानिया वर्ल्डवाइड वेटेनरी सर्विस (WVS) का एबीसी प्रोग्राम पूरा कर चुकी हैं, जिसके बाद वो टेक्नीशियन के तौर पर सर्टिफाइड हैं।
फैमिली बैकग्राउंड की बात करें तो वह नामी घराने से ताल्लुक रखती हैं। वह मुंबई के नामचीन फिल्म मेकर रवि घई की पोती हैं। उनके दादा रवि घई ग्रेविस ग्रुप के मालिक हैं और उनके कई बिजनेस चलते हैं। आइसक्रीम ब्रैंड ब्रुकलिन क्रीमरी और बास्किन-रॉबिंस इंडिया का संचालन भी यही ग्रुप करता है। सानिया चंदोक के परिवार का इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल भी है और यहां से उन्हें करोड़ों की कमाई होती है। हालांकि सानिया के पिता गौरव घई का उनके पिता रवि घई से संबंध अच्छे नहीं हैं। दोनों के बीच पिछले लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है।
रवि घई के ग्रेविस ग्रुप ने साल 2023-24 में 624 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन एक बॉलिंग ऑलराउंडर प्लेयर हैं। अर्जुन मुंबई इंडियंस टीम के लिए आईपीएल में डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन उन्हें केवल पांच मैच खेलने का ही मौका मिला। हालांकि उनकी सालाना कमाई 10 लाख रु. बताई जाती है और नेटवर्थ 22 करोड़ रू.बताई जाती है जबकि सचिन तेंदुलकर की नेटवर्थ रिपोर्ट की मानें तो 1400 करोड़ के आस-पास है। हालांकि अर्जुन की सगाई पर लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है कि पिता की तरह वो अपना क्रिकेट में करियर तो नहीं बना पा रहे तो शायद शादी के बाद कुछ अच्छा कर लें।