जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से भारी तबाही, पानी में बहे कई लोग, अब तक 10 की मौत
punjabkesari.in Thursday, Aug 14, 2025 - 02:35 PM (IST)

नारी डेस्क: स्वतंत्रा दिवस की तैयारियों के बीच जम्मू-कश्मीर बड़े हादसे का शिकार हो गया। किश्तवाड़ जिले के पद्दार इलाके में गुरुवार को भीषण बादल फटने से सब कुछ तहस- नहस हो गया। इस आदपा में 10 से ज्यादा लोगों के मरे जाने की खबर सामने आई है। जिला प्रशासन ने मौके पर राहत कार्य शुरू करा दिया है।
किश्तवाड़ के पड्डर स्थित चिशोती गांव में मचैल माता मंदिर के पास बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गये हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने इस मामले पर किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा से बात की। उन्होंने एक्स पर कहा, "चोसिटी इलाके में भीषण बादल फटा है, जिससे काफी नुकसान हो सकता है। प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है और बचाव दल घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है।"
मंत्री ने आगे कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आवश्यक बचाव एवं चिकित्सा प्रबंधन व्यवस्था की जा रही है। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है। बताया जा रहा है कि मचैल माता की धार्मिक यात्रा के लिए जुटे कई लोग पानी में बह गए। मचैल माता तीर्थयात्रा हर साल अगस्त में होती है। इसमें हजारों श्रद्धालु आते हैं। यह 25 जुलाई से 5 सितंबर तक चलेगी।