बेटे का स्पर्म काउंट था कम तो बहू को प्रेग्नेंट करने के लिए ससुर और ननदोई ने किया रेप

punjabkesari.in Wednesday, Aug 13, 2025 - 10:29 AM (IST)

नारी डेस्क:  गुजरात की एक 40 वर्षीय नवविवाहित महिला ने अपने ससुराल वालों पर   गहन और दर्दनाक अत्याचारों का आरोप लगाया। इस महिला के साथ उसके ससुर और ननद के पति ने कथित तौर पर बार-बार बलात्कार किया, ताकि उसे गर्भवती किया जा सके क्योंकि उसके पति के शुक्राणुओं की संख्या बहुत कम थी। इस घटना को जानकर किसी के भी राेंगते खड़ें हो जाएंगे। 


पति देता था बदनाम करने की धमकी

गर्भपात के बाद महिला ने नवापुरा पुलिस स्टेशन में अपने ससुर और ननद के पति पर बलात्कार और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक प्राथमिकी दर्ज कराई। उसने अपने पति पर उसकी अंतरंग तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे चुप कराने के लिए ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया। महिला का विवाह फरवरी 2024 में हुआ था। कुछ समय बाद, गर्भधारण की समस्या को लेकर पति के कम शुक्राणु (स्पर्म) संख्या होने का पता चला।


ससुर ने बार- बार किया रेप

 डॉक्टरों ने IVF (इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन) सुझाया, लेकिन वह सफल नहीं हुआ। महिला ने जब बच्चे को गोद लेने की बात कही तो ससुराल वालों ने साफ इंकार कर दिया। शिकायत मे कहा गया है कि, जुलाई 2024 में जब वह अपने कमरे में सो रही थी, तब उसका ससुर अंदर आया और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। जब वह मदद के लिए चिल्लाई, तो उसने उसे थप्पड़ मारे। जब उसने अपने पति को इस बारे में बताया, तो उसने कहा कि उसे एक बच्चा चाहिए इसलिए वह चुपचार यह करवाती रहे।
 

ननद के पति ने भी किया गलत काम

पीड़िता ने बताया कि उसके ससुर ने कई बार उसका बलात्कार किया, लेकिन वह गर्भवती नहीं हुई। इसके बाद ननद के पति ने भी उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद महिला  जून में गर्भवती हुई, लेकिन जुलाई में उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच की और रविवार को एक एफआईआर दर्ज की।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static