''कुसुम'' फेम एक्ट्रेस के घर आई नन्ही परी, दूसरी शादी के 4 साल बाद बनी मां

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2020 - 02:49 PM (IST)

टीवी सीरियल 'कुसुम' फेम एक्ट्रेस रुचा गुजराती एक बेटी की मां बन गई है। रुचा के पति विशाल जयसवाल ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मां और बेटी दोनों सवस्थ है। रुचा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी की पहली झलक शेयर की है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

We r really happy to announce that we r Blessed with a baby 👶 girl 👧 🙏🏻🙏🏻 @vish_jas

A post shared by RUCHA GUJARATHI JAISWAL (@ruchagujarathi24) on Jul 26, 2020 at 11:23pm PDT

 

वहीं लाॅकडाउन के बीच एक्ट्रेस की गोदभराई की रस्म की गई थी। इस दौरान वह अपने पति के साथ नजर आई थी। गोदभराई की तस्वीरें रुचा ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। जिसमें वह पिंक रंग के सलवार सूट में बेहद खूबसूरत दिखाई दी। वहीं उनके पति भी उनपर काफी प्यार लुटाते नजर आए। रुचा ने फोटो शेयर कर कैप्शन में पति और अपने माता-पिता का शुक्रिया अदा किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Thank you mummy @gujarathineelam n daddy @pravin.gujarathi.5 @vish_jas .. all arrangements done by my mummy❤️❤️ .. thank u mummy n daddy n vishal nothing is impossible for u guys .. you prove that parents can do anything for their children’s happiness .. ❤️❤️🤗🤗🎉🎉godh bharai ceremony amid lockdown 🤰🤰👶👶Thank you mom n dad n hubby for making my day so special ❤️❤️#coronavairus#quarantinegodhbharai🤰🤰#stayhomestaysafe 🙏🏻🙏🏻 https://news.abplive.com/entertainment/television/pregnant-kkusum-actress-rucha-gujarathi-looks-radiant-during-her-godh-bharai-ceremony-amid-coronavirus-lockdown-pictures-1202718

A post shared by RUCHA GUJARATHI JAISWAL (@ruchagujarathi24) on Apr 21, 2020 at 9:36am PDT

 

आपको बता दें साल 2016 में रुचा ने ब्वॉयफ्रेंड विशाल जायसवाल से दूसरी शादी की थी। इससे पहले साल 2010 में रुचा ने  मुंबई के बिजनेसमैन मितुल सांघवी से शादी की थी। लेकिन ये शादी 3 साल से ज्यादा नहीं चल सकी और साल 2013 में दोनों का तलाक हो गया। एक्ट्रेस ने अपने ससुराल वालों पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

PunjabKesari

रूचा 'कुसुम', 'भाभी', 'प्यार के दो नाम एक राधा एक श्याम', 'वारिस', 'सास वर्सेज बहु', 'फिर कोई है', 'सास बिना ससुराल' आदि टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static