क्रिकेटर रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का कैंसर से जूझने के बाद निधन

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 09:56 AM (IST)

नारी डेस्क: भारत के मिडिल-ऑर्डर बैटर रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट गया है , उनके पिता खानचंद सिंह का स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया। पिछले कुछ समय से उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी, तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस खबर की पुष्टि की।

PunjabKesari
हरभजन ने X पर लिखा- "रिंकू सिंह के पिता श्री खानचंद सिंह जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। रिंकू और उनके परिवार के लिए यह बहुत मुश्किल समय होगा, भले ही वह T20 वर्ल्ड कप के दौरान अपनी ज़िम्मेदारियों के लिए कमिटेड हैं। मेरी दिल से दुआएं उनके और उनके प्रियजनों के साथ हैं। वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को शांति दें और दुखी परिवार को ताकत और हिम्मत दें।" रिंकू के पिता ग्रेटर नोएडा के एक हॉस्पिटल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे और उनकी हालत गंभीर थी, जिसके कारण बैटर इस हफ़्ते घर वापस आ गए। 


हालांकि, रिंकू जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर 8 मुकाबले से ठीक पहले टीम में वापस आ गए, लेकिन उन्हें प्लेइंग XI में मौका नहीं दिया गया क्योंकि संजू सैमसन को उनसे पहले तरजीह दी गई थी। रिंकू, जिन्हें वर्ल्ड कप टीम में आखिरी समय में शामिल किया गया था, अभी तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। उन्होंने अब तक पांच पारियों में सिर्फ 24 रन बनाए हैं, जिसमें नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक रन पर आउट होना भी शामिल है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static