रिया ने कबूला- शनि की पेंटिंग देखकर डर गए थे सुशांत, यूरोप ट्रिप के बाद बिगड़ी थी हालत

punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2020 - 11:55 AM (IST)

सुशांत आत्महत्या मामले में बीते दिनों रिया चक्रवर्ती को एक बार फिर से ईडी ऑफिस पूछताछ के लिए बुलाया गया था। रिया से की गई दोबारा पूछताछ के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। जांच के दौरान रिया ने बताया कि सुशांदत में पिछले साल ही मानसिंक बीमारी के लक्षण दिखने लगे थे। 

रिया ने कबूली यूरोप ट्रिप की बात

रिया ने अपने बयान में ये भी कबूल किया कि साल 2019 में सुशांत और वह एकसाथ यूरोप ट्रिप के लिए गए थे। दरअसल, सुशांत के गार्ड, कुक और पीए ने बताया था कि रिया के यूरोप ट्रिप से वापिस लौटने के बाद एक्टर काफी बदल गए थे उनकी तबीयत भी खराब रहती थी। वहीं अब रिया ने अपने बयान में इस बात को कबूल कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक रिया ने बताया कि यूरोप ट्रिप के दौरान दोनों इटली के एक पुराने होटल में रुके थे। 

PunjabKesari

शनि की पेंटिंग देख डर गए थे सुशांत

रिया ने आगे बताया कि उस होटल की दीवारों पर पुरानी पेंटिंग्स लगी हुई थी। उन पेंटिंग्स में से एक पेंटिंग में शनि अपने बच्चों को खाते हुए दिखाई दे रहे थे। रिया कहती है कि तब वह और उनके भाई दूसरे कमरे में थे। जब वो सुशांत के पास आई तो देखा कि वह काफी डरे हुए थे। उनके हाथ में रुद्राक्ष थी और वह कुछ मंत्रों का जाप कर रहे थे। रिया ने बताया कि जब सुशांत से उन्होंने इसके बारे में पूछा तो एक्टर ने कहा कि उन्हें कुछ क्रैक्टर्स दिखाई दे रहे हैं। जिसे वह ठीक से बता नहीं पा रहे थे।

PunjabKesari

कभी रोते तो कभी चिल्लाते रहते थे सुशांत 

रिया बताती हैं कि उन पेंटिंग्स को लेकर सुशांत के मन में डर पैदा हो गया था। हमने उन्हें समझाया भी कि ये सिर्फ एक भ्रम है। जिसके बाद सुशांत रिया के साथ इलाज के लिए आस्ट्रिया के डेटाॅक्स सेंटर भी गए थे लेकिन वहां भी उन्हें ठीक नहीं लगा। इसके अलावा हम सभी ने 2 नवंबर को यूरोप ट्रिप से लौटना था। लेकिन सुशांत 28 अक्टूबर को ही वापिस लौट आए थे। रिया ने बताया कि इस ट्रिप के बाद से सुशांत में वो एनर्जी नहीं रही थी। वे काफी शांत रहने लगे थे, वे कभी रोने लगते तो कभी चिल्लाते रहते थे। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि सुशांत ने 14 जून को मुंबई में अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी। वहीं इस मामले में सुशांत के पिता ने बीते कुछ दिनों पहले रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई थी। फिलहाल रिया कानून के शिंकजे में है और इस मामले में पूछताछ की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static