साल में 2133 करोड़ कमाने वाले इस भारतीय का आलीशान घर देख रह जाएंगे हैरान
punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 03:56 PM (IST)
नारी डेस्क : दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शामिल गूगल के सीईओ (CIO) सुंदर पिचाई एक बार फिर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गूगल की पैरेंट कंपनी Alphabet ने उनका वेतन पैकेज अगले तीन वर्षों के लिए बढ़ाकर लगभग 692 मिलियन डॉलर (करीब 6361 करोड़ रुपये) कर दिया है। इस फैसले के बाद सुंदर पिचाई दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कॉर्पोरेट अधिकारियों में शामिल हो गए हैं। उनकी सालाना कमाई और शानदार लाइफस्टाइल को लेकर लोगों में काफी दिलचस्पी देखी जा रही है।
इतना बड़ा है सैलरी पैकेज
रिपोर्ट्स के अनुसार सुंदर पिचाई के इस पैकेज का बड़ा हिस्सा परफॉर्मेंस स्टॉक यूनिट्स के रूप में दिया जाएगा, जिनकी शुरुआती कीमत करीब 126 मिलियन डॉलर बताई जा रही है। इन स्टॉक्स को दो हिस्सों में बांटा गया है और इनकी अंतिम वैल्यू कंपनी के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी। अगर Alphabet का प्रदर्शन S&P 100 इंडेक्स से बेहतर रहता है, तो इन स्टॉक्स की कीमत बढ़कर लगभग 252 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। वहीं अगर तय किए गए लक्ष्य पूरे नहीं हुए, तो इनका लाभ नहीं मिल पाएगा। इसके अलावा सुंदर पिचाई को अगले तीन वर्षों तक हर महीने रिस्ट्रिक्टेड स्टॉक भी मिलेंगे, जिनकी कुल कीमत करीब 84 मिलियन डॉलर बताई जा रही है। साथ ही उनका सालाना बेस सैलरी पैकेज लगभग 2 मिलियन डॉलर रखा गया है।

गैराज में खड़ी हैं ये लग्जरी कारें
सुंदर पिचाई अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनकी लाइफस्टाइल भी काफी लग्जरी मानी जाती है। रिपोर्ट्स के अनुसार उनके गैराज में कई महंगी और शानदार कारें मौजूद हैं।
Mercedes Maybach S650: जिसकी कीमत करीब 3.2 करोड़ रुपये बताई जाती है।
BMW 730LD: लगभग 1.35 करोड़ रुपये की यह कार आरामदायक सफर के लिए जानी जाती है।
Mercedes V-Class: रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए उनके पास यह कार भी है, जिसकी कीमत करीब 71 लाख रुपये है।

40 मिलियन डॉलर का शानदार घर
अगर सुंदर पिचाई के घर की बात करें, तो कैलिफोर्निया के Los Altos की पहाड़ियों में स्थित उनका घर किसी लक्जरी रिसॉर्ट से कम नहीं है। लगभग 40 मिलियन डॉलर (करीब 330 करोड़ रुपये) की कीमत वाले इस घर की सबसे खास बात इसकी लोकेशन और शानदार डिजाइन है। करीब 31 एकड़ में फैली इस प्रॉपर्टी में कई लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं, जैसे पहाड़ों का खूबसूरत नजारा दिखाने वाला इन्फिनिटी पूल। सोलर पैनल से लैस पर्यावरण-अनुकूल डिजाइन
आधुनिक जिम और प्राइवेट स्पा, शानदार वाइन सेलर, चारों ओर फैली हरियाली और शांत वातावरण है।

साधारण बचपन से लेकर दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी तक
इतनी बड़ी सफलता के बावजूद सुंदर पिचाई अक्सर अपने साधारण बचपन को याद करते हैं। चेन्नई में पले-बढ़े पिचाई ने कई बार बताया है कि उनका शुरुआती जीवन ही उनकी सोच और मूल्यों की सबसे बड़ी ताकत रहा है। एक साधारण परिवार से निकलकर दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक के सीईओ (CIO) बनने तक का उनका सफर आज कई युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुका है।


