होम जिम: अब फिट रहना हुआ और भी आसान
punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 05:44 PM (IST)
नारी डेस्क: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जिम जाना हर किसी के लिए आसान नहीं है। ट्रैफिक, समय की कमी और व्यस्त दिनचर्या के बीच फिट रहना एक चुनौती बन जाता है। ऐसे में घर में जिम बनाना न सिर्फ एक ट्रेंड है, बल्कि एक स्मार्ट लाइफस्टाइल चॉइस भी है।एक इंटीरियर डिज़ाइनर के तौर पर मेरा मानना है कि अगर सही प्लानिंग की जाए तो छोटे से घर में भी एक शानदार और प्रेरणादायक जिम बनाया जा सकता है।
सही जगह का चयन – शुरुआत यहीं से
घर में जिम बनाने के लिए सबसे जरूरी है सही जगह चुनना। यह कोई खाली कमरा, बालकनी, स्टडी रूम का कोना या यहां तक कि बेडरूम का एक हिस्सा भी हो सकता है।
● अगर आप योग या हल्की एक्सरसाइज करते हैं, तो छोटा स्पेस भी काफी है
● मशीनों के लिए थोड़ा ज्यादा स्पेस चाहिए
● प्राकृतिक रोशनी और हवा वाली जगह हमेशा बेहतर रहती है
मेरे अनुभव में, जब जिम का डिज़ाइन आपकी लाइफस्टाइल के हिसाब से होता है, तभी आप उसे रोज़ इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित महसूस करते हैं।

लेआउट और स्पेस प्लानिंग
जिम बनाते समय “कम जगह में ज्यादा काम” का सिद्धांत अपनाना चाहिए।
● अलग-अलग ज़ोन बनाएं – कार्डियो, वेट्स, योग
रंगों की बात करें तो
● हल्के रंग (व्हाइट, बेज, पेस्टल) स्पेस को बड़ा दिखाते हैं।
● मोटिवेशनल वॉल या बोल्ड रंग स्पेस को ज्यादा एनर्जेटिक बना देते हैं।
उपकरण – जरूरत के हिसाब से
घर का जिम बनाते समय सबसे बड़ी गलती होती है ज्यादा मशीनें खरीद लेना
● शुरुआत बेसिक से करें – योगा मैट, डम्बल, रेसिस्टेंस बैंड
● जरूरत हो तो धीरे-धीरे मशीन जोड़ें
● हमेशा क्वालिटी और स्पेस का ध्यान रखें
v
स्टोरेज और क्लटर-फ्री स्पेस
जिम में साफ-सफाई और व्यवस्था बहुत जरूरी है
● दीवार पर शेल्फ या हुक लगाएं
● डम्बल और एक्सेसरीज के लिए स्टैंड रखें
● जितना कम क्लटर होगा, उतना ज्यादा मोटिवेशन मिलेगा
इंस्पायरिंग स्पेस – जहां हर दिन वर्कआउट करने का मन करे
एक अच्छा होम जिम सिर्फ फंक्शनल नहीं, इंस्पायरिंग भी होना चाहिए
● मोटिवेशनल कोट्स लगाएं
● अपनी पसंद का म्यूजिक सिस्टम रखें
● पौधे (Indoor plants) जोड़ें – यह फ्रेशनेस देते हैं
आजकल ट्रेंड है कि जिम स्पेस भी घर के बाकी इंटीरियर जैसा ही स्टाइलिश और सुंदर हो
● बीच में पर्याप्त खाली जगह रखें
● फोल्डेबल या मल्टी-यूज़ फर्नीचर का उपयोग करें
छोटे घरों में ओपन लेआउट और वर्टिकल स्टोरेज से जगह बचाई जा सकती है
सही फ्लोरिंग – सुरक्षा सबसे पहले
जिम की फ्लोरिंग सामान्य फर्श से अलग होनी चाहिए।
● एंटी-स्किड टाइल्स या रबर मैट्स का इस्तेमाल करें
● वर्कआउट के दौरान चोट लगने का खतरा कम होता है
● शोर भी कम होता है

लाइटिंग और वेंटिलेशन
एक अच्छा जिम सिर्फ उपकरणों से नहीं, बल्कि माहौल से बनता है।
● नेचुरल लाइट आपके मूड और एनर्जी को बढ़ाती है
● अच्छी वेंटिलेशन जरूरी है
● एलईडी और फोकस लाइट्स से अलग-अलग एरिया हाइलाइट करें
अच्छी रोशनी और खुली हवा वाला जिम न सिर्फ आरामदायक लगता है, बल्कि आपको लंबे समय तक एक्सरसाइज करने के लिए प्रेरित भी करता है।
मिरर और कलर का सही उपयोग
जिम में मिरर सिर्फ स्टाइल नहीं, जरूरत भी है
● एक्सरसाइज करते समय पोश्चर सही रखने में मदद करता है।
● कमरा देखने में अधिक बड़ा और खुला नजर आता है।
घर में जिम बनाना सिर्फ फिटनेस का फैसला नहीं, बल्कि एक हेल्दी और संतुलित जीवन की ओर कदम है। सही डिज़ाइन, सही प्लानिंग और थोड़ी क्रिएटिविटी से आप घर के किसी भी कोने को एक एनर्जेटिक और इंस्पायरिंग फिटनेस ज़ोन बना सकते हैं।
लेखक: रक्षा सेठी | इंटीरियर डिज़ाइनर एवं वास्तु कन्सल्टेंट, इंदौर

