हिंदी सिनेमा को बड़ा झटका, मशहूर फिल्ममेकर का हार्ट अटैक से निधन
punjabkesari.in Monday, Jun 09, 2025 - 01:04 PM (IST)

नारी डेस्क: हिंदी सिनेमा से एक दुखद खबर आई है। बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर पार्थो घोष का निधन हो गया है। पार्थो घोष का हार्ट अटैक के कारण निधन हुआ। इस खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। पार्थो घोष बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता और निर्देशक थे। उन्होंने कई शानदार फिल्में बनाई हैं। उनके निर्देशन में बनी फिल्मों में ‘100 डेज’ और ‘अग्नि साक्षी’ जैसे सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। ‘100 डेज’ में जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जबकि ‘अग्नि साक्षी’ में नाना पाटेकर थे। पार्थो घोष ने हिंदी के साथ-साथ बंगाली फिल्मों में भी काम किया और अपनी छाप छोड़ी।
निधन की तारीख और परिवार
पार्थो घोष ने सोमवार, 9 जून की सुबह अंतिम सांस ली। वे 75 वर्ष के थे। वे मुंबई के मड आइलैंड इलाके में अपनी पत्नी के साथ रह रहे थे। बंगाली और हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता ने पार्थो घोष के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “शब्दों से परे दिल टूट गया है। हमने एक असाधारण प्रतिभा, एक दूरदर्शी निर्देशक और एक दयालु आत्मा को खो दिया है। पार्थो दा, आपने स्क्रीन पर जो जादू बिखेरा, उसे हम हमेशा याद रखेंगे। आपकी आत्मा को शांति मिले।”
I can’t able to express my feelings in words as today is a very sad day of our life , we lost our beloved Partho Ghosh Dada , we will deeply missed you Dada !!
— Mukesh J Bharti (@MukeshjBharti) June 9, 2025
May his soul , Rest in peace !!
Om Shanti 🙏 pic.twitter.com/1kqpAvvjrI
बंगाली सिनेमा में भी दिया योगदान
पार्थो घोष ने हिंदी के अलावा बंगाली सिनेमा में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कुल मिलाकर 15 से ज्यादा फिल्में लिखी और निर्देशित कीं। उनकी आखिरी फिल्म ‘मौसम इकरार के दो पल प्यार के’ 2018 में रिलीज हुई थी। इस रोमांटिक ड्रामा में मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा, अविनाश वधावन और मुकेश जे भारती ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
ये भी पढ़े: सोनम, सुपारी और सरेंडर... कौन है राज कुशवाहा? क्या उसी के लिए सोनम ने किया राजा रघुवंशी का कत्ल
पार्थो घोष की यादें हमेशा रहेंगी
फिल्म जगत में पार्थो घोष को उनकी अनूठी कहानी कहने की कला और गहरी समझ के लिए याद किया जाएगा। उनकी बनाई फिल्में दर्शकों के दिलों में आज भी जिंदा हैं।
उनके जाने से हिंदी और बंगाली सिनेमा को एक बड़ा झटका लगा है, लेकिन उनकी फिल्में और उनकी यादें हमेशा जीवित रहेंगी।