Baisakhi 2023: खुशियों के इस त्योहार में बनाएं आटे की पिन्नी, बैसाखी का मजा हो जाएगा दोगुना

punjabkesari.in Wednesday, Apr 12, 2023 - 10:48 AM (IST)


सिख धर्म के लोगों के लिए बैसाखी एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस साल ये त्योहार 14 अप्रैल को मनाया जाएगा। ये दिन सिख धर्म के लोगों के लिए नया साल होता है। रबी की फसल कटने के बाद इस पर्व के माध्यम से खुशियां मनाई जाती हैं। इस मौके पर लोग अपने घर पर कई तरह के पकवान बना के खुशी का इजहार करते हैं। इस पर्व में मुंह मीठा करना तो बनता है। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं आटे की पन्नी बनाने की आसान रेसिपी...

PunjabKesari

सामग्री

गेहूं का आटा- 1 कप
घी- 1 कप
इलायची पाउडर- 1/2 चम्मच
पिसी चीनी- 1 कप
मेवा- 1/2 कप

विधि
1. सबसे पहले एक पैन में घी पिघल जाने पर इसमें आटे को तब तरक भूनें जब तक वह भूरा न हो जाए।
2. अब आटे को ठंडा होने दें। जब आटा ठंडा हो जाए तो उसमें चीनी, इलायची पाउडर और सारे सूखे मेवे अच्छे से मिला दें।
3. तैयार आटे से छोटे-छोटे लड्डू बना लें।
4. इन्हें पूरी तरह से ठंडा करके सर्व करें।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static