"रिलेशन बनाने के बाद किया ब्लैकमेल, मैनें मारकर सूटकेस में रख दिया शव..." जानिए राहुल गांधी की करीबी नेता के मर्डर की पूरी कहानी
punjabkesari.in Monday, Mar 03, 2025 - 01:06 PM (IST)

नारी डेस्क: रोहतक में सूटकेस में ठूंसकर मृत पाई गई हरियाणा कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की खबर ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। जब कार्यकर्ता ही सुरक्षित नहीं तो आम लड़कियों का क्या ही हाल होता होगा। हिमानी नरवाल की मां ने आरोप लगाया है कि चुनाव और पार्टी ने उनकी बेटी का सब तबाह कर दिया, राजनीति के चलते उनके दुश्मन बन गए और इसके चलते हिमानी की जान ले ली गई। बताया जा रहा है कि हिमानी नरवाल के पिता ने कुछ साल पहले आत्महत्या कर ली थी, जबकि उनके एक भाई की भी हत्या कर दी गई थी।
दरअसल हरियाणा के रोहतक में एक सूटकेस में अज्ञात महिला का शव मिलने के बाद बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है, कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि मृतका पार्टी कार्यकर्ता है। मृतका का शव शुक्रवार को सांपला बस स्टैंड के पास एक बड़े नीले सूटकेस में मिला था, जांच में पता चला कि मृतका की उम्र 20 से 22 साल के बीच है। उसके गले में दुपट्टा और हाथों में मेहंदी लगी हुई थी। बाद में पता चला कि मृतका कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल है, जो भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ थी।
मृतक महिला की मां ने कहा कि उनकी बेटी हिमानी का कद पार्टी में बढ़ रहा था, वह राहुल गांधी के साथ जा रही थी, वह हुड्डा परिवार की करीबी थी, इसलिए लोगों को परेशानी हो रही थी, वे ईर्ष्या कर रहे थे। मेरी बेटी आशा हुड्डा (भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पत्नी) के बहुत करीब थी, जब तक उसे न्याय नहीं मिल जाता, मैं उसका अंतिम संस्कार नहीं करूंगी..." । मृतक के भाई जतिन ने कहा- "उसने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की थी..." वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जांच की मांग की है और "चाहे वह पार्टी का कोई व्यक्ति था या बाहर का, यह जांच से ही पता चलेगा।"
वहीं इसी बीच पुलिस ने हिमानी के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। खुद को हिमानी का ब्वॉयफ्रेंड वाले हत्यारे ने पुलिस को बताया कि उसने हिमानी की हत्या उसके घर पर ही की थी और शव को सूटकेस में भरकर लेकर चला गया। सूत्रों की मानें तो आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी और हिमानी की दोस्ती लगभग एक साल पहले सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। इसके बाद हिमानी ने सचिन को अपने घर बुलाया था, दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए। हिमानी ने इस दौरान एक वीडियो बना लिया था जिसके जरिए वह आरोपी को ब्लैकमेल कर रही थी। उसका यह भी कहना है कि उसने हिमानी को तीन लाख रुपये से ज्यादा दे दिए थे। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है।
सचिन ने यह भी बताया कि 2 मार्च को निकाय चुनाव से पहले हिमानी ने उसे अपने घर बुलाया था। जब उसने फिर पैसे की डिमांड की तो वह खुद को रोक नहीं पाया और गुस्से में आकर उसने हिमानी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वह अपने गांव बहादुरगढ़ के कनौदा में अपनी दुकान पर चला गया। फिर वह वापस हिमानी के घर आया और शव को एक सूटकेस में भरकर ले गया। वह सूटकेस को पहले रिक्शा से और फिर बस से सांपला बस स्टैंड तक ले गया। सचिन शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।