दुपट्टे पर देवी लक्ष्मी, हाथ में त्रिशूल-कमल, मेहंदी लुक में दिखी Actress

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 02:56 PM (IST)

नारी डेस्क : दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री Rashmika Mandanna और अभिनेता Vijay Deverakonda एक बार फिर अपने शानदार वेडिंग लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर छा गए हैं। शादी के बाद अब उनकी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें दोनों का अंदाज बेहद खास और पारंपरिक नजर आया। खास बात यह रही कि रश्मिका के दुपट्टे पर देवी लक्ष्मी की सुंदर आकृति बनी हुई थी, जिसने दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को खूबसूरती से दर्शाया।

डिजाइनर करण तोरानी ने तैयार किए खास आउटफिट

रश्मिका और विजय के मेहंदी लुक को मशहूर डिजाइनर Karan Torani ने डिजाइन किया। इस कलेक्शन को तैयार करते समय डिजाइनर ने हैदराबाद की सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक साउथ इंडियन शादी से प्रेरणा ली। मरून, ऑलिव ग्रीन और इंडिगो ब्लू जैसे रंगों के साथ की गई रिच एम्ब्रॉयडरी ने रश्मिका के लुक को एक खास बोहो वाइब दिया, जबकि विजय का स्टाइल भी दूल्हों के लिए नया ट्रेंड सेट करता नजर आया।

PunjabKesari

धोती स्कर्ट और कॉर्सेट में दिखीं रश्मिका

मेहंदी सेरेमनी में रश्मिका ने पारंपरिक अंदाज को मॉडर्न टच के साथ पेश किया। उन्होंने मरून कलर का ऑफ-शोल्डर कॉर्सेट, ड्रेप्ड धोती स्कर्ट और एक खास ओढ़ना दुपट्टा कैरी किया। कॉर्सेट को सुनहरी जरी और सीक्विन से सजाया गया था, जबकि ब्रालेट एरिया में पत्तियों जैसे मोटिफ्स और पर्ल्स वाली लटकन इसे और भी खास बना रही थी। वहीं उनकी मल्टीकलर धोती स्कर्ट में फ्लेयर्स जोड़कर इसे बोहेमियन स्टाइल दिया गया।

PunjabKesari

दुपट्टा बना पूरे लुक का सबसे खास हिस्सा

रश्मिका के आउटफिट की सबसे आकर्षक चीज उनका दुपट्टा था। इस दुपट्टे पर मंदिर की आकृति के अंदर देवी लक्ष्मी की सुंदर छवि बनाई गई थी। ब्लू बैकग्राउंड के साथ लक्ष्मी माता की यह आकृति बेहद खूबसूरत नजर आई। दुपट्टे के बॉर्डर को पिंक और पर्पल रंगों से सजाकर सुनहरी लाइन और मरून बॉर्डर दिया गया, जिस पर बारीक एम्ब्रॉयडरी की गई थी।

PunjabKesari

तंजौर डेवोशनल आर्ट से लिया गया इंस्पिरेशन

रश्मिका के दुपट्टे की डिजाइन तंजौर डेवोशनल आर्ट से प्रेरित थी। यह दक्षिण भारत की पारंपरिक पेंटिंग शैली है, जिसका उद्गम Thanjavur (तमिलनाडु) में हुआ था। इस कला में आमतौर पर भगवान कृष्ण, लक्ष्मी और सरस्वती जैसे देवी-देवताओं की पेंटिंग बनाई जाती है और इसमें गोल्ड फॉइल तथा उभरी हुई कारीगरी का इस्तेमाल किया जाता है। इसी वजह से इसे दक्षिण भारत की महत्वपूर्ण सांस्कृतिक विरासत माना जाता है।

PunjabKesari

जूलरी ने बढ़ाई रॉयल्टी

रश्मिका ने अपने आउटफिट के साथ लेयर्ड फ्लोरल नेकलेस पहना, जिसमें रोज कट डायमंड और बर्मी रंगीन स्टोन जड़े हुए थे। इस हार को “द इटर्नल ब्लॉसम” नाम दिया गया है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग कंगन और स्टड इयररिंग्स पहनकर अपना लुक पूरा किया। उनकी मिनिमल मेहंदी में कमल, सूरज, चांद, ओम और त्रिशूल जैसे पारंपरिक प्रतीक भी शामिल थे, जिसने पूरे लुक को और खास बना दिया।

PunjabKesari

विजय देवरकोंडा का लुक भी रहा खास

वहीं विजय देवरकोंडा के आउटफिट में भी पारंपरिक दक्षिण भारतीय अंदाज दिखा। उन्होंने ग्रीन कुर्ता, ब्लू धोती और एम्ब्रॉयडरी वाली जैकेट पहनी। जैकेट पर फूल-पत्तियों, तोते और शेर जैसे नेचर-इंस्पायर्ड मोटिफ्स बने थे। इसके साथ उन्होंने पर्ल नेकपीस और कमरबंध पहना, जिसने उनके लुक को रॉयल टच दिया। इस स्टाइल से यह भी साबित हुआ कि दूल्हे भी जूलरी को स्टाइलिश तरीके से कैरी कर सकते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static