''गली बाॅय'' रणवीर सिंह ने इतने करोड़ में खरीदी Lamborghini कार, जानिए क्या है इसकी खासियत

punjabkesari.in Monday, May 24, 2021 - 07:54 PM (IST)

अपनी दमदार एक्टिंग से फिल्मों को सुपरहिट बनाने वाले बाॅलीवुड के 'गली बाॅय' रणवीर सिंह इन दिनों अपनी नई कार की वजह से सुर्खियों में है। दरअसल,   रणवीर सिंह ने नई Lamborghini Urus SUV खरीदी है। उनकी ये कार Pearl Capsule एडिशन है जो प्रीमियम Urus से 20 फीसदी ज्यादा अट्रैक्टिव है। 
 

Lamborghini की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश-
 बता दें रणवीर सिंह ने जो Urus SUV खरीदी है उसकी कीमत 3.15 करोड़ रुपए है. वहीं Lamborghini ने इस एसयूवी को हाल ही में इंडिया में लॉन्च किया था।  जिसके बाद रणवीर सिंह ने इस एसयूवी को खरीदा है।  

Ranveer Singh Cars : Here's what Gully Boy rides!

दीपिका-रणवीर के पास है इन इन कारों का कलेक्शन-
बाॅलीवुड के लव बर्ड रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका के पास  लग्जरी कारों का काफी बड़ा कलेक्शन है। इनके पास इस समय Mercedes-Benz GLS, Aston Martin Rapide S, Land Rover, Range Rover Vogue, Jaguar XJ L और Audi Q5 जैसी लग्जरी कार मौजूद हैं। अब इस लिस्ट में Lamborghini Urus SUV कार भी शामिल हो गई है।
 

Actor Ranveer Singh Gets a Lamborghini Urus Pearl Capsule Edition, Know  About the SUV

 

आइए जानते है Lamborghini Urus SUV कार के बारे में विस्तार से -
 

Lamborghini Urus SUV का डिजाइन -  

Urus pearls कैप्सूल एडिशन काफी हाइटेक और तेज एसयूवी कार है। आपको बता दें रणवीर सिंह ने जो एसयूवी खरीदी है वो टू-टोन कलर स्कीम में है, वहीं लेम्बोर्गिनी का ये मॉडल तीन कलर ऑप्शन में मौजुद है। रणवीर सिंह ने जो एसयूवी खरीदी है वो अरैन्सियो बोरेलिस कलर में है। इसके साथ ही बॉडी स्कर्टिंग, व्हील क्लैडिंग, बाहरी शीशे, रूफ और फेंडर एम्बेलिशमेंट सहित वाहन के निचले आधे हिस्से में चमकदार ब्लैक फिनिश है।
 

Bollywood Star Ranveer Singh's latest ride is a RED HOT Lamborghini Urus

Lamborghini Urus SUV का इंजन - 

Lamborghini Urus SUV में  4.4 लीटर-टर्बोचार्ज्ड V8 यूनिट का इंजन लगा हुआ है। जो 641 bhp की पावर और 850 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। वहीं इस एसयूवी में 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है और इसकी टॉप स्पीड 305 Kmph है। इसके साथ ही ये एसयूवी केवल 3.6 सेकंड में 0 से 100 Kmph की स्पीड पकड़ सकती है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News

static