रकुल प्रीत की तरह रोजाना करें यह योगासन, वजन कम होकर चेहरे पर आएगा ग्लो

punjabkesari.in Saturday, Feb 13, 2021 - 11:25 AM (IST)

खुद को फिट एंड फाइन रखने के लिए अच्छी डाइट के साथ योगा व एक्सरसाइज भी करनी चाहिए। इससे शरीर को मजबूती मिलने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। खासतौर पर 30 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में बहुत से बदलाव आ जाते हैं। ऐसे में सेहत और ब्यूटी को बरकरार रखने के लिए योगा करना बेस्ट ऑप्शन है। अगर भी 30 की है या होने वाली है तो आप उत्‍कटासन का रोजाना अभ्यास कर सकती है। इसे करने के लिए शरीर को Chair pose यानी कुर्सी की मुद्रा में रखा होता है। इस आसन को करने से मांसपेशियों में मजबूती आने के साथ जोड़ों के दर्द से आराम मिलता है। वजन कंट्रोल में रहने के साथ चेहरे पर ग्लो लाने में भी मदद मिलती है। 

 

बात अगर बॉलीवुड एक्सट्रेस रकुल प्रीत सिंह की करें तो वो भी 30 साल की है। साथ ही वे खुद को हैल्दी रखने के लिए इस योगासन को करती है। हाल ही में उन्होंने उत्‍कटासन करते हुए अपनी फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इसके अलावा इसपर योगा ट्रेनर अंशुका परवानी ने इस आसन के बारे में काफी कुछ बताया है। तो चलिए आज हम आपको उत्‍कटासन के बारे में विस्तार से बताते हैं...

उत्‍कटासन करने की विधि-

- इस आसन को करने के लिए सबसे पहले ताड़ासन की मुद्रा में खड़े हो जाएं। 
- उसके बाद पैरों की उंगलियों को आगे की तरफ रखें। 
- दोनों हाथों को ऊपर उठाते हुए एक-दूसरे के सामने रखें। 
- फिर घुटनों को मोड़ते हुए कुर्सी की मुद्रा में आ जाएं। 
- शरीर का सारा भार एड़ियों पर डालें। 
- कंधों को कानों से दूरी पर रखें। 
- इसी मुद्रा में करीब 60 सेकेंड तक रहकर सामान्य पोज में आ जाएं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ANSHUKA | Yoga & Wellness (@anshukayoga)

उत्‍कटासन करने के फायदे-

- एड़ियों में मजबूती आती है। 

- इस आसन को करने से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आएगी। 

- रीढ़ की हड्डी मजबूत होने के साथ फ्लेक्सिबल होती है। 

- थकान, कमजोरी, सुस्ती की परेशानी दूर होकर दिनभर तरोताजा महसूस होता है। 

PunjabKesari

- इस आसन को करने से पीठ के निचले हिस्से में मजबूती आती है। 

- इम्यूनिटी बढ़ने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। 

- इस आसन को करने से पेट के अंदरुनी अंगों को मसास मिलती है। ऐसे में पाचन क्रिया तेज होने के साथ कब्ज, एसिडिटी, अपच आदि पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। 

- इससे कमर, पेट, जांघों पर जमा एक्सट्रा चर्बी कम होकर बॉडी शेप में आती है। 

- नियमित रूप से उत्‍कटासन करने से सेहत के साथ चेहरे पर भी ग्लो आने में मदद मिलती है। इससे चेहरा साफ, निखरा, खिला-खिला व फ्रेश नजर आता है। 

PunjabKesari

आसन करने से पहले ध्यान में रखें ये बातें...

- जिन लोगों को अक्सर पीठ दर्द की शिकायत रहती है। उन्हें इस आसन को करने से समस्या बढ़ सकती है। 

- कंधों पर चोट लगने या दर्द होने पर इस आसन को करने से बचें। 

- जोड़ों में दर्द, मोच या गठिया की बीमारी से जुझ रहे लोगों को यह आसन नहीं करना चाहिए। 

- मासिक धर्म के समय महिलाओं को इस आसन को करने में मुश्किल आ सकती है। ऐसे में इसे ना करने में ही भलाई है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static