Wooden Work से किचन को दें मॉडर्न ट्विस्ट, कम बजट में भी हो जाएगा मेकओवर
punjabkesari.in Friday, Dec 20, 2024 - 06:24 PM (IST)

नारी डेस्क: महिलाएं सबसे ज्यादा वक्त घर की रसोई में ही गुजारती हैं, ऐसे में वहां की सजावट पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। किचन को ऑर्गेनाइज रखने के लिए लकड़ी से बने रैक बेहतरीन ऑप्शन होते हैं। लकड़ी का उपयोग किचन को एक क्लासिक और एलीगेंट लुक देने के लिए किया जाता है। इसे मॉडर्न ट्विस्ट के साथ स्टाइलिश और फंक्शनल बनाया जा सकता है। यहां लकड़ी के किचन डिज़ाइन के कुछ बेहतरीन आइडियाज दिए गए हैं:

मिनिमलिस्टिक वुडन किचन डिज़ाइन
हल्की रंग की लकड़ी (लाइट ओक या मैपल) का उपयोग करें। कैबिनेट पर बिना हैंडल के स्लाइडिंग डोर लगाएं। मैट या साटन फिनिश का उपयोग कर सकते हैं।
ओपन शेल्विंग के साथ वुडन थीम
लकड़ी की ओपन शेल्विंग जहां डेकोरेटिव किचनवेयर रखा जा सके वहां मेटल ब्रैकेट का उपयोग करें। इससे यह स्टाइलिश और प्रैक्टिकल लगेंगे।
लकड़ी और व्हाइट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
किचन कैबिनेट्स में व्हाइट और वुडन मिक्स का उपयोग करें। बैकस्प्लैश में मार्बल या टाइल्स लगाएं। रफ फिनिश वाली लकड़ी और मेटल फ्रेम का उपयोग ट्रेंडी और अनोखा लगता है।
मॉड्यूलर वुडन किचन
ड्यूलर किचन में लकड़ी के कैबिनेट्स और पेंट्री यूनिट लगाएं साथ में सॉफ्ट-क्लोज कैबिनेट्स और ऑटोमैटिक लाइट्स लगाएं। यह देखने में फंक्शनल और मॉडर्न लगेगा।
मॉडर्न लुक के लिए मल्टी-टोन लकड़ी
कैबिनेट्स और दरवाजों में हल्की और डार्क लकड़ी का मिक्सचर बेस्ट रहेगा। कंट्रास्ट कलर वाले बार स्टूल और फिक्स्चर लगाएं, जो यूनिक और आकर्षक लगेंगे। नेचुरल लाइट का अधिकतम उपयोग करें और किचन में पौधे लगाएं।

लकड़ी के किचन डिज़ाइन के फायदे
- लकड़ी लंबे समय तक टिकने वाली सामग्री है।
- किचन को प्राकृतिक और क्लासिक लुक देती है।
-इसे अपनी पसंद के अनुसार डिज़ाइन किया जा सकता है।
- लकड़ी की सफाई और देखभाल आसान होती है।
इन बातों का रखें ख्याल
- लकड़ी को मॉइस्चर से बचाने के लिए फिनिशिंग करें।
-सही लाइटिंग लकड़ी के किचन को और खूबसूरत बनाती है।
- नियमित सफाई से लकड़ी का लुक बरकरार रहेगा।
इन डिज़ाइन्स और सुझावों के साथ आप अपने किचन को लकड़ी के साथ मॉडर्न और स्टाइलिश बना सकते हैं।