अमेरिका में रचा गया नया इतिहास, पहला पगड़ीधारी सिख बने जज

punjabkesari.in Saturday, Dec 13, 2025 - 01:13 PM (IST)

नारी डेस्क : साल 2025 भारतीय सिख समुदाय के लिए अमेरिका में एक ऐतिहासिक वर्ष साबित हुआ। कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो काउंटी में एस. राज सिंह बदेशा ने पहले पगड़ीधारी सिख जज बनकर इतिहास रच दिया। उनकी नियुक्ति ने अमेरिकी न्याय प्रणाली में धार्मिक और सांस्कृतिक विविधता को नई पहचान दी और अल्पसंख्यक समुदायों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी। राज सिंह बदेशा का न्यायिक पद तक पहुंचना सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं था, बल्कि यह संदेश देता है कि धार्मिक पहचान न्याय और कानून के पालन में कभी बाधा नहीं बनती।

राज सिंह बदेशा का शिक्षा और करियर

राज सिंह ने अपनी Juris Doctor (JD) की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफोर्निया कॉलेज ऑफ़ लॉ, सैन फ्रांसिस्को से हासिल की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने बेक्कर मैनॉक & जेनसेन लॉ फर्म से की और बाद में फ्रेस्नो सिटी अटॉर्नी ऑफिस में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे। 2012 से ऑफिस में सक्रिय रहने के बाद, वे 2022 से चीफ असिस्टेंट सिटी अटॉर्नी के रूप में सेवा दे रहे थे।

यें भी पढ़ें : पेट में गैस अटक गई है? नींबू के रस में मिलाकर पी लें ये चीज, गैस होगी जड़ से खत्म

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

राज सिंह बदेशा को फ्रेस्नो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में नियुक्त किया गया, और यह कैलिफोर्निया में पहला सिख जज है जो धार्मिक कारण से पगड़ी पहनते हैं।
उन्हें इस पद पर 3 मई 2024 को गवर्नर गैविन न्यूसम ने नियुक्त किया। यह नियुक्ति जज जॉन एन. कैपेटन के सेवानिवृत्त होने के बाद खाली हुई सीट को भरने के लिए थी। अपने पहले वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने निष्पक्ष फैसले, पेशेवर आचरण और संवेदनशील दृष्टिकोण से जनता का विश्वास जीता।

यें भी पढ़ें : भारत में लॉन्च हुआ वजन घटाने वाला Injection! जानिए कीमत, डोज और यह कैसे करता है काम

सिख समुदाय के नेताओं और मानवाधिकार संगठनों ने उनकी नियुक्ति को ऐतिहासिक बताया और कहा कि इससे युवाओं को पब्लिक सर्विस और न्यायपालिका में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। अमेरिका में बढ़ते नस्लीय और धार्मिक भेदभाव के बीच राज सिंह बदेशा की भूमिका एक सकारात्मक बदलाव का संकेत मानी जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static