पंजाब में जल प्रलय, सरकार ने 7 सितंबर तक बढ़ाई स्कूल और कॉलेज की छुट्टियां
punjabkesari.in Wednesday, Sep 03, 2025 - 02:11 PM (IST)

नारी डेस्क: पंजाब सरकार ने बुधवार को राज्य में बाढ़ की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को सात सितंबर तक बंद रखने का फैसला लिया बयाग। इस संबंध में पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने घोषणा की। बाढ़ की चपेट में आए पंजाब के कई हिस्सों में एक बार फिर मूसलधार बारिश हुई, जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और जनजीवन प्रभावित हुआ है।
यह भी पढ़ें: इन 5 राशियों के शुरू होने वाले हैं बुरे दिन!
मंत्री ने‘एक्स' पर लिखा- ‘‘मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार, बाढ़ की स्थिति को देखते हुए, पंजाब भर के सभी सरकारी/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय तथा पॉलिटेक्निक सात सितंबर, 2025 तक बंद रहेंगे।'' बैंस ने कहा- ‘‘सभी से स्थानीय प्रशासन के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने का अनुरोध है।'' इससे पहले, सरकार ने तीन सितंबर तक सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टियां घोषित कर दी थीं।
यह भी पढ़ें: दीपिका कक्कड़ का बीमारियां नहीं छोड़ रही पीछा
हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद सतलुज, व्यास और रावी नदियों और मौसमी नालों में उफान के कारण पंजाब में भारी बाढ़ आ गई है। पंजाब में बारिश ने राज्य में बाढ़ की स्थिति और भी बदतर कर दी है। पूरा पंजाब वर्षा जनित घटनाओं से प्रभावित है जिनमें 30 लोगों की जान चली गई है और 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।