प्रियंका ने दिखाया यूक्रेन का दहशत भरा माहौल, खुद को बचाने के लिए यहां छिप रहे लोग

punjabkesari.in Friday, Feb 25, 2022 - 06:56 PM (IST)

रुस और यूक्रेन के बीच का युद्ध बढ़ता जा रहा है। रुस ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन के ब्यान के बाद युक्रेन में मिसाइलें छोड़ना शुरु कर दी हैं। जिस वजह से वहां के लोगों के बीच डर का माहौल बना हुआ है। इस बीच बॉलीवुड सेलेब्स लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर यूक्रेन पर हमले का एक दिल दहला देने वाला वीडियो शेयर वहां के लोगों के लिए चिंता जाहिर की है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- यूक्रेन में स्थिति बहुत डरावनी हो गई है। मासूम और निर्दोष लोग अपने और अपने खास लोगों के लिए जिंदगी से लड़ रहे हैं और डर के साए में जी रहे हैं। वह भविष्य में अपनी जिंदगी को लेकर परेशान है। यह समझ पाना मुश्किल है कि आज के इस मार्डन युग में इतनी डर की स्थिति कैसे पैदा हो गई। इस वॉर वाले माहौल में जो लोग रह रहे हैं वो आपकी और मेरी तरह हैं। यूक्रेन के लोगों की आगे सहायता कैसे करें, इसकी सारी जानकारी मेरे बॉयो के लिंक में है।

PunjabKesari

प्रियंका की इस पोस्ट पर लोग कमेंट चिंता जता रहे हैं और वहीं कुछ लोग एक्ट्रेस से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

 

वहीं एक यूर्जस ने लिखा है- 'हमें बचा लीजिए, यह संदेश भारतीय दूतवासों को पहुंचा दीजिए। दूसरे यूर्जस ने लिखा है दुनिया को आगे आने और इस पागलपन को रोकने की जरुरत है'।

PunjabKesari

अन्य यूर्जस ने  लिखा है - 'आपके साथ के लिए धन्यवाद'

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static