बेबी बंप छुपाती दिखीं Deepika Padukone, ढीली-सी जैकेट में लगी क्लासी

punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 02:49 PM (IST)

नारी डेस्क: मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फिर मां बनने वाली है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी अपने फैंस को देकर सबको चौंका दिया। सभी फैंस ने उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी। फैंस उनकी हर झलक देखने के लिए उत्साहित हो गए थे। इसी बीच एक्ट्रेस पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं और कैमरे में कैद हो गई। इस दौरान वो ढीले कपड़ों में अपना बेबी बंप छुपाती नजर आईं। उनका ये स्टाइल भी बेहद क्लासी लगा। चलिए बात करते हैं उनके स्टाइल की।

PunjabKesari

दूसरी बार मां बनने वाली दीपिका अपने स्टाइल और फैशन को लेकर काफी चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस मुंबई एयरपोर्ट पर अपने पति के साथ नजर आई। रणवीर सिंह काफी प्रोटेक्टिव मोड में थे। उन्होंने कार का दरवाजा खोला और फिर कमर पर हाथ रखकर एयरपोर्ट के अंदर जाते हुए उन्हें संभालते नजर आए। इस दौरान एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही थी। उनका स्टाइल कंफर्ट- फर्स्ट फैशन का परफेक्ट एग्जांप्ल दिखा।

PunjabKesari

दीपिका ने अमेरिकन विंटेज स्टाइल की ओवरसाइज्ड ब्लू डेनिम जैकेट पहनी है और इसे मैचिंग स्ट्रैट फिट जींस के साथ पहना है। उनकी जैकेट को फ्रंट बटन क्लोजर के साथ कॉलर और फुल स्लीव्स दी। इसमें दोनों साइड बड़े पॉकेट्स थे और बॉर्डर को पिंक थ्रेड से आउटलाइन करके इसमें रेट्रो वाइब ऐड किया गया। इसकती कीमत इंटरनेट पर 24,233 रुपये दी गई है। इसमें दीपिका काफी क्लासी लग रही थी।

PunjabKesari

दीपिका ने जैकेट के साथ जो पैंट वेयर की वो लूज फिट थी। इसमें पिंक थ्रेड डिटेल्स देकर जैकेट जैसा मैचिंग टच दिया, तो इसका स्ट्रैट बैगी सिल्हूट जैकेट के साथ ओवरऑल लुक को शानदार बना गया। इसकी कीमत 16,580 रुपये बताई जा रही है। इसी के साथ बात करते है, दीपिका के लग्जरी एक्सेसरीज की। louis vuitton के S-Lock कैट आई सनग्लासेस पहने, जिसकी कीमत करीब 50,000 है। साथ में उन्होंने इसी ब्रांड का हैंडबैग कैरी किया, जो 4.1 लाख रुपये का है। इस स्टाइल में वो क्लासी लगी और काफी कूल वाइब दी। आप भी उनकी लुक से टिप्स ले सकते है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static