Miss World इवेंट से पहले जल गया था प्रियंका का चेहरा, बोलीं- किसी ने धक्का दिया था

punjabkesari.in Saturday, Feb 20, 2021 - 11:04 AM (IST)

बाॅलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी जिदंगी के कई सीक्रेट्स से पर्दा उठा रही हैं। प्रियंका की लिखी किताब Unfinished: A Memoir में उनके करियर से लेकर उनकी पर्सनल लाइफ के सीक्रेट्स मिलेंगे। ऐसा ही एक राज साल 2000 में उनके मिस वर्ल्ड जीतने के उस समय से जुड़ा है। मिस वर्ल्ड का ताज अपने सिर पर सजा चुकी प्रियंका स्टेज पर आने से पहले एक दुर्घटना का शिकार हो गई थी। 

PunjabKesari

जल गया था प्रियंका का चेहरा 

जी हां, प्रियंका ने अपनी किताब में इस किस्से को भी शेयर किया है। एक्ट्रेस के मुताबिक स्टेज पर आने से पहले उनके चेहरा जल गया था। प्रियंका ने किताब में बताया, 'मैंने जब मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था तो उस समय मेरे चेहरे पर बालों की एक लट हर किसी ने देखी होगी। उस समय तो मैंने उसे बेहद कूल अंदाज में सबके सामने पेश किया था। मैंने चेहरे पर जानबूझकर एक लट को फ्लॉन्ट किया था।' 

PunjabKesari

जले हुए निशान को बालों से छुपाया 

प्रियंका ने इस राज से पर्दा उठाते हुए आगे बताया, 'मैं अपने बालों के कर्ल कर रही थी। बैकस्टेज करीब 90 लड़कियां थीं जो यहां वहां घूम रही थीं और अपने मेकअप करवा रही थीं। वहीं मैं अपने बालों को कर्ल करने की कोशिश कर रही थी तभी मुझे पीछे से किसी ने धक्का दिया और मैं जल गई थी। मेरी चेहरे पर निशान पड़ गया था। मुझे उस निशान को बालों के उस छल्ले से छिपाना था जो अभी भी ठीक से नहीं बना था।' 

PunjabKesari

इससे पहले प्रियंका ने अपनी सर्जरी से जुड़े राज के बारे में बताया था कि सर्जरी के बाद उनका का चेहरा बिगड़ गया था जिस वजह से उनसे फिल्में छीन ली गई थी। प्रियंका ने बताया था कि मिस इंडिया बनने के बाद उन्हें 4 फिल्में मिली थी। मगर, तभी एक सर्जरी की वजह से उनका चेहरा खराब हो गया था। जिसके चलते उन्हें मिली 4 फिल्मों में से 2 फिल्मों से उन्हें निकाल दिया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static