व्हाइट फ्रॉक सिर पर हेयरबैंड लगाए बेहद क्यूट दिखी Priyanka की लाडली, फैंस ने लुटाया जमकर प्यार

punjabkesari.in Sunday, Feb 19, 2023 - 06:07 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही भारत में नहीं रहती लेकिन वह अपने फैंस के साथ लेटेस्ट अपडेट्स शेयर करती ही रहती हैं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने अपनी क्यूट सी बेटी मालती जोनस की तस्वीरें शेयर की थी। फैंस ने मालती की तस्वीरें देखते हुए नन्ही परी को पापा की कॉर्बन कॉपी बताया था। अब एक बार दोबारा से प्रियंका ने अपनी बेटी की एक प्यारी से तस्वीर फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ दिन कैसे बिताती हैं...

प्रियंका ने दिखाई बेटी की प्यारी से तस्वीर 

एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर मालती की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में प्रियंका ने बेटी का चेहरा बिना छिपाए तस्वीर फैंस को दिखाई है। इन तस्वीरों में मालती अपनी मां की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। ऑफ व्हाइट कलर की ड्रेस और सिर पर हेयरबैंड लगाए काफी प्यारी दिख रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

फैंस ने लुटाया प्यार

प्रियंका की बेटी मालती की यह तस्वीरें देख फैंस ने काफी प्यार लुटाया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि  - 'एंजल'।  

PunjabKesari

अन्य ने लिखा कि - 'हैवन' । 

PunjabKesari

एक ने लिखा कि - 'सबसे प्यारी जोड़ी'।  

PunjabKesari

खास अंदाज में दिखे पापा निक 

प्रियंका ने सिर्फ एक नहीं फैंस के साथ दो तस्वीरें शेयर की है। एक फोटो में जहां मालती अपनी मां की गोद में नजर आ रही हैं । वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका ने मालती के चेहरा अपने हाथों में लिया हुआ है। प्रियंका और मालती दोनों ही बिस्तर पर लेटी हुई हैं। इसके अलावा एक हाथ भी तस्वीरों में दिख रहा है। इस हाथ को देख फैंस को लग रहा है कि यह हाथ मालती के पापा निक जोनस का है। फैमिली की क्वालिटी टाइम फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। 

पापा निक की कॉर्बन कॉपी हैं मालती 

आपको बता दें कि प्रियंका ने अपनी बेटी मालती का चेहरा हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार इवेंट के दौरान बेटी मालती का चेहरा फैंस को दिखाया था। मालती का चेहरा देखने के बाद फैंस ने उन्हें निक जॉन्स की कॉपी बताया था। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static