रेड को फिर से ट्रेंड में लाई प्रियंका और करीना की भाभियां,  सुर्ख लाल जोड़ा पहन  परफेक्ट दुल्हन बनीं ये हसीनाएं

punjabkesari.in Saturday, Feb 22, 2025 - 12:55 PM (IST)

नारी डेस्क: भारतीय शादियों में लाल लहंगा हमेशा से ब्राइडल लुक का सबसे क्लासिक और ट्रेडिशनल विकल्प रहा है। लेकिन हाल के वर्षों में, पेस्टल, गोल्ड और आइवरी लहंगों का ट्रेंड बढ़ गया था। अब एक बार फिर से  रेड ब्राइडल लहंगा फैशन में लौट आया है, और इसकी सबसे बड़ी वजह हैं प्रियंका और करीना की भाभियां, जिन्होंने अपनी शादी में लाल लहंगा पहना और इसे फिर से ट्रेंड में ला दिया।

PunjabKesari
नीलम उपाध्याय का रेड और गोल्डन लहंगा

लाल लहंगा का क्रेज लड़कियों में फिर बढ़ गया जब प्रियंका चोपड़ा की भाभी  ट्रेडिशनल कलर के लहंगे में नजर आई। नीलम उपाध्याय ने गोल्डन कढ़ाई से जड़ा लाल लहंगा, ब्लाउज और मैचिंग दुपट्टा से अपने लुक पर चार चांद लगा दिया। उनका लहंगा भले ही रेड कलर का था, लेकिन हैवी गोल्डन कढ़ाई की वजह से सोने की तरह चमकता हुआ नजर आ रहा था। उनका ब्राइडल लुक देखने के बाद एक बार लाल लहंगे की डिमांड बढ़ गई।

PunjabKesari

अलेखा आडवाणी का पारंपरिक लाल लहंगा

करीना और करिश्मा कपूर की भाभी अलेखा आडवाणी भी लाल लहंगा पहनकर आदर जैन की दुल्हन बनी। पारंपरिक लाल लहंगे के साथ मांग टीका और सिर पर लाल रंग की ओढ़नी में अलेखा सबसे खूबसूरत दुल्हन लगी। ये कलर उन पर काफी सूट कर रहा था।

PunjabKesari

अदिती हैदारी का सिंपल लहंगा लुक

अदिति राव हैदरी ने भी सुर्ख लाल लहंगे में शादी की थी, जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बनी। अदिति के ब्राइडल लुक की खास बात यह थी कि उनका सिल्क का लहंगा काफी सिंपल था। इसके साथ उन्होंने ऑर्गेंजा दुपट्टा और बोट नेकलाइन वाली प्लेन फुल स्लीव्स चोली पहनी थी। वहीं, लहंगे के अपर पोर्शन को प्लेन रखते हुए नीचे हैवी एम्ब्रॉयडरी वर्क किया गया है। जिसने लुक में बैलेंस बनाया और अदिति ने इसे ग्रेस के साथ कैरी किया।

PunjabKesari
 कैटरीना कैफ का प्योर रेड लहंगा

कटरीना कैफ भी सब्यसाची का प्योर रेड ब्राइडल लहंगा पहनकर विक्की कौशल की दुल्हनिया बनी थी। यह लहंगा गोल्डन एंब्रॉयडरी और हेवी दुपट्टे के साथ शानदार लग रहा था, जो क्लासिक इंडियन ब्राइडल लुक को रिप्रेजेंट कर रहा था।

PunjabKesari
राधिका का रॉयल लहंगा

अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका ने भी  विदाई सेरेमनी के दौरान मनीष मल्होत्रा का रेड कलर का असली सोने के धागों से बना लहंगा पहना था। उनका ये लहंगा मल्टी पैनल वाला बनारसी ब्रोकेड का था, जिस पर सनसेट के दौरान दिखने वाले रंगों को कैद करने की कोशिश की गई।  हाई नेक और फुल स्लीव्स के ब्लाउज पर असली सोने के तारों से पारंपरिक कारचोबी एम्ब्रॉइडरी हुई थी। इसके साथ मैचिंग बनारसी ब्रोकेड दुपट्टा पेयर किया था, जिसके साथ रेड और गोल्डन की वेल को टीमअप किया गया।

PunjabKesari
मौनी राय का डिजाइनर लहंगा


मौनी रॉय ने अपनी बंगाली वेडिंग में सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। उनकी शादी उनके ब्राइडल दुपट्टे के किनारे पर आयुशमति भव: लिखा हुआ था। उन्होंने ग्रीन और गोल्डन शेड में अनकट डाइमंड और एमरल्ड ज्वैलरी को अपने ब्राइडल लुक के लिए चुना था, उनका यह रॉयल लुक आज भी ब्राइड्स के लिए इंस्पिरेशन है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static