महारानी एलिजाबेथ से होगी प्रिंस हैरी और मेगन की मुलाकात!  फिर ब्रिटेन आ रहा है शाही जोड़ा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 16, 2022 - 04:14 PM (IST)

प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी डचेजमे ऑफ ससेक्स मेगन अगले महीने ब्रिटेन और जर्मनी की यात्रा करेंगे। इससे पहले वह ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की प्लैटिनम जुबली मनाने के लिए लंदन आए थे। अब  शाही दंपति की ब्रिटेन यात्रा की खबर सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि यह दोनों  एक बार फिर  महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से  मुलाकात कर सकते हैं। 

PunjabKesari

प्रिंस के प्रवक्ता ने बताया कि शाही जोड़ा ब्रिटेन और जर्मनी में विभिन्न धर्मार्थ कार्यों के लिए आएगा, जिनसे वह करीब से जुड़े हैं। प्रवक्ता के मुताबिक हैरी और मेगन पांच सितंबर को उत्तरी इंग्लैंड के मैनचेस्टर शहर ‘वन यंग वर्ल्ड समिट’ में हिस्सा लेने के लिए जाएंगे। यह युवा नेतृत्व का कार्यक्रम है जिसमें दुनिया भर के प्रतिभागी शामिल होंगे। मेगन सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर सकती हैं।

PunjabKesari
जानकारी के अनुसार   शाही दंपति छह सितंबर को जर्मनी के डसलडॉर्फ़ में अगले साल शुरु होने वाले ‘इनविक्टस’ खेलों के काउंटडाउन कार्यक्रम में शामिल होगा। इन वार्षिक खेलों की शुरुआत हैरी ने वर्ष 2014 में घायल और बीमार पुरुष एवं महिला सैनिकों के लिए की थी। प्रवक्ता ने बताया कि इसके बाद दंपति लंदन चैरिटी वेल चाइल्ड के पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए आएगा।

PunjabKesari
गौरतलब है कि वर्ष 2020 में हैरी और मेगन ने अमेरिका बसने के लिए शाही कर्तव्यों का त्याग कर दिया था। हालांकि यह कुछ दिन पहले ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के शासन के 70 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित चार-दिवसीय प्लैटिनम जुबली समारोह का हिस्सा बने थे। शाही परिवार के कर्तव्यों को त्याग कर दो साल पहले कैलिफोर्निया चले जाने के बाद से हैरी और मेगन की ब्रिटेन में यह पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी।

PunjabKesari
प्रिसं हैरी और मेगन तब चर्चाओं में आ गए थे जब उन्होंने आरोप लगाया था कि-  शाही परिवार उनके बेटे आर्ची को प्रिंस नहीं बनाना चाहता था, क्योंकि उसके जन्म से पहले उन्हें डर था कि कहीं उसका रंग काला न हो। आर्ची के जन्म से पहले शाही परिवार ने प्रिंस हैरी से इस बारे में चर्चा भी की थी।

PunjabKesari

इंटरव्यू के दौरान मेगन ने शाही परिवार और महल को लेकर कई और चौंकाने वाले खुलासे भी किए थे। उन्होंने कहा था कि शाही परिवार के अंदर रंगभेद का माहौल है और उनके साथ रंग के आधार पर भेदभाव किया गया। शाही परिवार के सदस्य उनसे अलग-अलग रहते थे और उनके बच्चे आर्ची पर सांवले रंग को लेकर कमेंट किए जाते थे। इन्हीं सब बातों से परेशान होकर एक वक्त ऐसा आया था जब मेगन ने सुसाइड करने का भी सोचा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static