आम आदमी को लगा एक और झटका, सोने- चांदी के बाद पेट्रोल भी हुआ महंगा

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 04:34 PM (IST)

नारी डेस्क: सोने- चांदी के बढ़ते दामों से परेशान आम आदमी को एक और झटका लगा है। जंग का असर अब  पेट्रोल पर भी पड़ गया है। तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार से प्रीमियम पेट्रोल के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिये हैं, जबकि खुदरा (सामान्य) पेट्रोल और किसी भी तरह के डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
 

यह भी पढ़ें:  गर्दन और पीठ के लिए खतरनाक है गलत Sleeping position
 

 देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली के इरविन रोड सर्विस स्टेशन पर आज से प्रीमियम पेट्रोल‘एक्सपी95'की कीमत 101.89 रुपये प्रति लीटर हो गयी है। पहले इसकी कीमत 99.89 रुपये प्रति लीटर थी। सामान्य पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल की 87.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। प्रीमियम डीजल एक्सजी की कीमत भी 91.49 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रखी गयी है। 
 

यह भी पढ़ें: सोना- चांदी ने आम जनता को किया Confuse
 

इंडियन ऑयल के अलावा दूसरी कंपनियों भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने भी कीमतों में लगभग इतनी ही बढ़ोतरी की है। लंबे समय बाद किसी भी तरह के पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे इसके दाम बढ़े हैं। बढ़ी लागत की भरपाई के लिए तेल विपणन कंपनियों में प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ाये हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static