'जिनका जरूरी था वो सब आए...'पापा Raj को शादी पर ना बुलाने पर बोले Prateik Babbar

punjabkesari.in Monday, Feb 17, 2025 - 07:11 PM (IST)

नारी डेस्क: प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी ने हाल ही में शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। दोनों ने घर पर ही शादी करने का फैसला लिया। वहीं कपल की शादी काफी चर्चाओं में भी रही। हालांकि, इस शादी को लेकर एक बड़ा सवाल उठ रहा था, वह यह कि प्रतीक की बब्बर फैमिली शादी में क्यों नहीं दिखाई दी? इस पर कई अफवाहें फैलीं, लेकिन अब इस कपल ने चुप्पी तोड़ी है और सच्चाई बताई है।

बब्बर परिवार नहीं हुआ शामिल

दरअसल प्रतीक और प्रिया ने केवल अपने करीबी परिवार के लोगों के सामने शादी की। वहीं कपल ने अपनी वेडिंग फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की। जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया। वहीं उनकी शादी की फोटोज में दिग्गज एक्टर राज बब्बर और उनके सौतेले भाई-बहन आर्या और जूही बब्बर नजर नहीं आए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priya Banerjee (@priyabanerjee)

क्या बोले प्रतीक बब्बर?

प्रतीक और प्रिया ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में इस बारे में बात की। प्रतीक ने कहा, "हमारी शादी में हमारे परिवार के सभी लोग मौजूद थे। मुझे नहीं पता क्यों ये अफवाहें उड़ रही हैं कि बब्बर फैमिली नहीं आई। हमारे नाना-नानी, मौसी और माता-पिता सभी शादी में मौजूद थे। जो हमारे लिए मायने रखते थे, वे सब वहां थे।"

शादी के बाद का अनुभव

प्रिया ने भी शादी को लेकर अपनी भावनाएं साझा की। उन्होंने कहा, "मेरे लिए प्रतीक से शादी करना कोई नया अनुभव नहीं था, क्योंकि हम पहले से ही पांच साल से साथ थे और एक ही घर में रह रहे थे। मुझे ऐसा लगा जैसे कुछ भी नया नहीं हुआ, सब कुछ वैसा ही था।"

PunjabKesari

प्रतीक की यह दूसरी शादी

यह प्रतीक बब्बर की दूसरी शादी है। पहले वे फिल्म प्रोड्यूसर सान्या सागर से शादी कर चुके थे। दोनों ने 2019 में शादी की थी, लेकिन 2020 में उनका रिश्ता टूट गया और 2023 में उनका तलाक हो गया था।

प्रतीक और प्रिया की शादी को लेकर जो अटकलें थीं, अब उन पर विराम लग गया है। दोनों ने अपनी शादी के बारे में स्पष्ट किया कि उनका परिवार शादी में मौजूद था और शादी को लेकर उनके अनुभव भी खास थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

PRARTHNA SHARMA

Related News

static