गौ-रक्षक “फरसा वाले बाबा” कौन हैं, जिनकी मौत पर हाईवे पर हुआ हंगामा
punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 01:01 PM (IST)
नारी डेस्क: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में आज बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। “फरसा वाले बाबा” के नाम से मशहूर गौ-रक्षक चंद्रशेखर की मौत के बाद इलाके में तनाव फैल गया। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने दिल्ली-आगरा हाईवे को जाम कर दिया और पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। फरसा वाले बाबा की मौत की खबर फैलते ही इलाके में गुस्से का माहौल बन गया। लोग मुख्य सड़कों पर उतर आए और हाईवे जाम कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन गौ-रक्षक भड़क गए और पथराव शुरू कर दिया। पुलिस को हालात नियंत्रण में लाने के लिए रबर की गोलियां चलानी पड़ीं। भीड़ ने ADM प्रशासन की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया।
#मथुरा
— Abhimanyu Singh (@Abhimanyu1305) March 21, 2026
फरसा वाले बाबा गौ तस्करी के शक में आये दिन रोड पर आने जाने वाले ट्रकों को रोंकते थे, आज किसी ट्रक वाले ने बाबा को कुचलकर मार दिया, अब बाबा के समर्थक दिल्ली कोलकाता हाईवे को जाम किया ईंट पत्थर बरसाए, जिसमें पुलिस वालों समेत कई लोग घायल बताए जा रहे।pic.twitter.com/QHkg6Ruto3
हादसा या हत्या?
मथुरा के SSP Shlok Kumar ने इस घटना को हादसा बताया। उनके अनुसार, आधी रात के समय फरसा वाले बाबा गौ-तस्करों का पीछा कर रहे थे। सुबह लगभग 4 बजे नवीपुर इलाके में उन्होंने जिस गाड़ी को रोका, वह नागालैंड नंबर की थी। उसी समय एक राजस्थान नंबर का ट्रक अचानक आया और फरसा वाले बाबा को कुचल दिया। ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया गया है, और वह भी जख्मी है। SSP ने कहा कि यह हत्या नहीं, बल्कि एक्सीडेंट है, लेकिन मामले की हर एंगल से जांच की जाएगी।कोसीकलां थाना क्षेत्र के नवीपुर इलाके में फरसा वाले बाबा को गौ-तस्करी की सूचना मिली। उन्होंने अपनी टीम के साथ तस्करों का पीछा किया और एक गाड़ी रोकने की कोशिश की। इसी दौरान तस्करों ने ट्रक से उनकी गाड़ी को टक्कर मारी और फरसा वाले बाबा को कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: 2 साल से कोमा में, 4 करोड़ रुपये खर्च, आनंद दीक्षित की हरीश जैसी कहानी
#मथुरा
— Mj Journalist1983 (@MjJournalist999) March 21, 2026
फरसा वाले बाबा की #हत्या पर बवाल,भीड़ ने दिल्ली-आगरा हाईवे किया जाम, पुलिस के अनुसार, फरसे वाले बाबा चंद्रशेखर ने गौतस्करी के शक में नागालैंड नंबर का एक ट्रक रोका। उसमें सर्फ साबुन भरे हुए थे।उस वक्त हाइवे पर कोहरा था।तभी राजस्थान नंबर के ट्रक ने टक्कर मारी@mathurapolice pic.twitter.com/VoAIbHdHIS
तनाव और पुलिस कार्रवाई
बाबा की मौत की खबर फैलते ही इलाके में तनाव फैल गया। लोग सड़कों पर उतर आए, मुख्य मार्गों पर जाम लगा दिया, और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने हालात नियंत्रित करने के लिए रबर की गोलियों का इस्तेमाल किया। हाईवे ब्लॉक होने से ट्रैफिक भी पूरी तरह रुका हुआ था। इस घटना ने मथुरा में कानून-व्यवस्था और गौ-रक्षा के मुद्दे पर नई बहस छेड़ दी है। स्थानीय प्रशासन अब मामले की पूरी जांच कर रहा है और ट्रक ड्राइवर की हालत व घटनाक्रम की हर एंगल से समीक्षा की जा रही है।

