गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंधे प्रभुदेवा! भांजी को डेट करने की उड़ी थी खबर

punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2020 - 12:45 PM (IST)

प्रभुदेवा का नाम दुनिया के टाॅप कोरियोग्राफर में शामिल है। वह अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में कोरियोग्राफी कर चुके हैं। लेकिन इन दिनों प्रभुदेवा अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्खीयां बटोर रहे हैं। खबरों की मानें तो प्रभुदेवा की दूसरी शादी चर्चा में बनी हुई है। खबरों की मानें तो प्रभुदेवा ने मुंबई में एक फिजियोथेरेपिस्ट के साथ शादी कर ली है। इससे पहले खबरें थी कि प्रभुदेवा अपनी भांजी को डेट कर रहे हैं।

PunjabKesari

शादी के बंधन में बंधे प्रभुदेवा

वहीं प्रभुदेवा के करीबी सूत्रों का कहना है कि भांजी को डेट करने वाली खबरें गलत थीं। सूत्रों ने बताया कि प्रभुदेवा एक फिजियोथेरेपिस्ट के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं और वह उनकी भतीजी नहीं है। इस समय प्रभुदेवा चेन्नई में है।

PunjabKesari

पहली नजर में एक-दूसरे को दिल दे बैठे

मिली जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले प्रभुदेवा को पीठ दर्द की शिकायत थी। जिसका इलाज करवाने के लिए वह इस फिजियोथेरेपिस्ट के पास गए थे। वहीं दोनों एक-दूसरे को पहली नजर में दिल दे बैठे। जिसके बाद सितंबर महीने में प्रभुदेवा के घर पर दोनों ने शादी कर ली। हालांकि इन खबरों पर अभी प्रभुदेवा की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। आपको बता दें प्रभुदेवा की ये दूसरी शादी है। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि करीब 9 साल पहले पत्नी संग विवाद के चलते अलग हो गए थे। साल 1995 में प्रभुदेवा ने रामलता से शादी की थी। रामलता इस्लाम धर्म से संबंध रखती थी। शादी के बाद रामलता ने हिंदू धर्म अपना लिया था। लेकिन रिश्ते में चल रहे विवाद के कारण दोनों 7 जुलाई 2011 को अलग हो गए थे। रामलता से प्रभुदेवा को तीन बच्चे भी हैं। जिनमें कैंसर की वजह से उनके बड़े बेटे विशाल का 2008 में निधन हो गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static