DIY Colors: घर पर नेचुरल रंग बनाकर खेलें ईको-फ्रेंडली होली

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2020 - 12:26 PM (IST)

आज होलिका दहन और कल होली का त्योहार है। हालांकि कुछ लोग आज ही रंगों में रंगना शुरु कर देंगे।। मगर, होली खेलने के लिए लोग मार्कीट से कैमिकल युक्त रंग ले कर आते है, जो स्किन, बाल और सेहत के लिहाज से सही नहीं है। कई बार इन खतरनाक रंगों के कारण आंखों को भी नुकसान हो सकता है। एेसे में घर में बने हर्बल रंग का इस्तेमाल कर सकती हैं। आज हम आपको घर में रंग बनाने का तरीका बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा।

 

ऐसे बनाएं होली के सूखे रंग

होली के लिए सूखे हर्बल रंगों का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो चावल का आटा लेकर इसमें अपनी पसंद से खाने का रंग और 2 चम्मच पानी डालकर मिक्स कर लें। इसको धूप में सूखने दें और बाद में पीस लें। होली के लिए हर्बल कलर बन जाएगा।

PunjabKesari

प्राकृतिक गीले रंगों से खेले होली
जामुनी रंग

घर में जामुनी रंग बनाने के लिए चुंकदर का इस्तेमाल करें। सबसे पहले चुकंदर को अच्छे से धो कर पीस लें। अब इसको छानकर पानी में मिलाकर रख दें। कुछ समय के बाद पानी जामुनी रंग का हो जाएगा। इस रंग का इस्तेमाल होली खेलने के लिए किया जा सकता है।

केसरिया रंग

केसरिया रंग के लिए पलाश या टेसू के फूलों का उपयोग करें। सबसे पहले फूलों को अच्छी तरह से सुखा लें। अब इसमें चिकना आटा मिलाएं। इसके बाद इसमें केसर की कुछ पत्तिया डालकर पेस्ट बनाएं। इस तरह कुछ ही समय में घर में ऑर्गेनिक केसरिया रंग तैयार हो जाएगा।

पीला रंग

पीला रंग बनाने के लिए लाल रंग के फूलों को पानी में डाल कर रात भर भिगोने के लिए रख दें। सुबह तक पीला रंग तैयार हो जाएगा। इसके अलावा आप हल्दी से भी आसानी से पीला रंग बना सकते हैं।

PunjabKesari

काला रंग

काला रंग बनाने के लिए अंगूर का जूस निकाल लें। इस जूस को पानी में मिला लें। इस तरह काले अंगूरो से काला रंग आसानी से तैयार किया जा सकता है।

हरा कलर

हरे रंग के लिए पालक के पत्तों को पीस कर पानी में डाल लें। इसके बाद पानी को छान कर होली के लिए इस्तेमाल करें। 

नारंगी रंग

नारंगी रंग बनाने के लिए 12 सबसे पहले प्याज लें। अब इनको आधा लीटर पानी में उबाल लें। अब पानी को ठंड़ा होने के लिए छोड़ दें। इस तरह नारंगी रंग तैयरा किया जा सकता है। इसके अलावा टेसू के फूलों को रात भर पानी में भिगो कर रखने से पीला-नारंगी रंग बनाया जा सकता है।

ऑरेंज कलर

घर पर ऑरेंज कलर बनाने के लिए मेंहदी के पत्तों का इस्तेमाल करें। सबसे पहले महंदी के पत्तों को धो लें। इसके बाद इसको रात भर पानी में भिगो कर रखें। सुबह पानी का रंग ऑरेंज हो जाएगा। इससे कोई नुकसान भी नहीं होगा। 

PunjabKesari

लाल कलर

लाल रंग के लिए 2 चम्मच चंदन का पाउडर 1 लीटर पानी में डाल लें। इसके बाद इसे उबाल कर ठंड़ा कर लें। इसके अलावा अनार के दानों को पानी में उबालकर भी लाल रंग बनाया जा सकता है।

मजंटा कलर

बीटरूट यानि की चुकंदर से मजंटा रंग तैयार किया जा सकता है। चुकंदर के छोटे-छोटे टुकड़े करके एक कप पानी में डालकर रख दें। इससे पानी का रंग मजंटा हो जाएगा।

भूरा रंग

वैसे तो कत्था पान खाने में प्रयोग किया जाता है, पर आप इसे पानी में मिलाकर भूरा रंग बनाने मे भी इसतेमाल कर सकते हैं।

गुलाबी रंग

कचनार के फूल को भी रात भर पानी में भिगो दें। सुबह तक इसका रंग गुलाबी व केसरिया हो जाएगा और फिर आप इसे होली के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static