परिवार में प्यार बढ़ाता है घर पर लगा मनी प्लांट

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2020 - 11:11 AM (IST)

घर पर लगे पौधे दिखने में काफी सुंदर और आकर्षित लगते है। यह वातावरण को शुद्ध करने के साथ घर का माहौल भी खुशनुमा रखते है। मगर वास्तु के अनुसार कुछ पौधे ऐसे होते है जो हमारे जीवन में भी गहरा असर डालते है। ऐसे में ही मनी प्लांट का पौझा दिखने में खूबसूरत होने के साथ घर पर लगाने से बहुत फायदेमंद होता है। इससे घर के आंगन में लगाने से घर के वास्तुदोष के साथ जीवन में चल रही परेशानियां दूर होती है। इससे घर में साकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही आर्थिक परेशानियां दूर हो घर में धन टिकता है। आइए जानते है घर पर मनी प्लांट रखना हमारे जीवन में किस तरह खुशहाली लाता है...

पैसों की किल्लत करें दूर

घर पर मनी प्लांट लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। वास्तु के अनुसार इसे धन की देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है। इसे घर पर लगाने से धन की कमी नहीं होती है। मान्यता है कि यह जितना बड़ा और हरा होगा घर में पैसा उतना ही आता है। घर-परिवार खुशहाली से भरा रहता है। 

पॉजिटिव एनर्जी दिलाएं

घर में मनी प्लांट का पौधा लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। नेगेटिविटी दूर हो पॉजिटिव एनर्जी फैलती है। घर में खुशहाली भरा माहौल बन रहता है। 

PunjabKesari

परिवार में प्यार बढ़ाएं

घर पर लगातार लड़ाई-झगड़े, कलह-क्लेश होने पर मनी प्लांट लगाना शुभ माना जाता है। इससे पति-पत्नी के बीच की दूरियां खत्म कर उनमें प्यार बढ़ता है। साथ ही घर-परिवार के सदस्य एक-दूसरे के प्रति मान-सम्मान की भावना रखते है। उनमें चल रहें मतभेद दूर हो एकता बनी रहती है। 

वास्तुदोष करें दूर

घर पर वास्तुदोष होने से मनी प्लांट लगाना फायदेमंद होता है। यह वास्तुदोष दूर करने के साथ घर में पॉजिटिविटी फैलाता है।

घर की खूबसूरती बढ़ाएं

मनी प्लांट का पौधा दिखने बहुत सुंदर होता है। इसतरह यह घर की खूबसूरती कै बढ़ाने का काम करता है। साथ ही यूं हरे-भरे पौधे को देखकर दिनभर फील होता है।

इन बातों का रखें ध्यान

- मनी प्लांट को हमेशा घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है।
-  इसे एसी जगह लगाएं जहां धूप कम आती हो।
- इस पौधे की पत्तियां हमेशा ऊपर की ओर उठी होनी चाहिए।
- रोजाना जल चढ़ाएं।
- अगर इसके पत्ते सुखने लगे तो उन सूखे पत्तों को काट लें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static