निक जोनस संग रिश्ते पर Actress का बड़ा बयान कहा, शादी टूटने का इंतजार…

punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 05:18 PM (IST)

नारी डेस्क : बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनकी पर्सनल लाइफ और पति निक जोनस के साथ उनका रिश्ता। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका ने खुलकर बताया कि कैसे लोग उनकी शादी के टूटने का इंतजार कर रहे थे और उन्हें इस रिश्ते पर भरोसा नहीं था। प्रियंका इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह पहली बार एसएस राजामौली और महेश बाबू के साथ नजर आएंगी। इसी बीच उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए।

लोग हमारी शादी टूटने का इंतजार कर रहे थे

प्रियंका चोपड़ा ने Variety India को दिए इंटरव्यू में कहा कि जब उन्होंने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी की, तो कई लोगों को इस रिश्ते पर जरा भी भरोसा नहीं था। एक्ट्रेस के मुताबिक, कुछ लोग लगातार यह सोचते रहे कि यह शादी ज्यादा समय तक नहीं टिकेगी। प्रियंका ने कहा, अगर 8 साल बाद भी लोग हमारी शादी टूटने का इंतजार कर रहे हैं, तो यह उनकी सोच है। हमें इससे फर्क नहीं पड़ता।

PunjabKesari

ट्रोलिंग और आलोचनाओं पर प्रियंका का जवाब

प्रियंका ने बताया कि शादी के शुरुआती दिनों में उन्हें ट्रोलिंग और आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। लोग उनके अलग देश, अलग संस्कृति और उम्र के अंतर को लेकर सवाल उठाते थे। उन्होंने कहा कि यह सब बातें उन्हें पहले बहुत दुख पहुंचाती थीं, लेकिन अब उन्होंने इन पर ध्यान देना छोड़ दिया है। एक्ट्रेस का कहना है कि अब वह और निक बाहरी दुनिया से खुद को अलग रखते हैं और एक-दूसरे पर पूरा फोकस करते हैं।

यें भी पढ़ें : राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से नहीं मिली जमानत, इस दिन होगी अगली सुनवाई

 

शादी बहुत जल्दी हो गई थी 

प्रियंका चोपड़ा ने यह भी माना कि उनकी शादी बेहद जल्दी हुई थी। उन्होंने बताया कि निक जोनस से मिलने के सिर्फ छह महीने बाद ही दोनों ने शादी का फैसला कर लिया था। प्रियंका ने कहा, कभी-कभी मुझे खुद लगता था कि यह सच है या बस दिखावा। यह थोड़ा पागलपन भरा फैसला था। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि निक की ईमानदारी, सच्चाई और सोच ने उन्हें हर दिन प्रेरित किया।

निक जोनस की जमकर की तारीफ

प्रियंका ने पति निक जोनस की खूब तारीफ करते हुए कहा कि वह एक बेहद सच्चे और भरोसेमंद इंसान हैं। उनकी सादगी और ईमानदारी ही इस रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत है। एक्ट्रेस के मुताबिक, निक मुझे हर दिन बेहतर इंसान बनने के लिए इंस्पायर करते हैं।

यें भी पढ़ें : डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर

 

मजबूत रिश्ता, बेपरवाह सोच

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को अब 8 साल पूरे हो चुके हैं और दोनों पहले से ज्यादा मजबूत नजर आते हैं। प्रियंका का साफ कहना है कि अब उन्हें किसी की राय या ट्रोलिंग से फर्क नहीं पड़ता। वह अपने रिश्ते में खुश हैं और यही सबसे बड़ी बात है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static