पति-पत्नी का रिश्ता निकला भाई-बहन का, DNA टेस्ट ने बदल दी जिंदगी

punjabkesari.in Sunday, Mar 30, 2025 - 01:31 PM (IST)

नारी डेस्क: ब्रिटेन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिससे हर कोई हैरान रह गया। यह रहस्य विक्टोरिया नामक महिला के हेल्थ टेस्ट से शुरू हुआ, जिसके बाद उसके पति ने भी टेस्ट करवाया और दोनों के रिश्ते की पूरी तस्वीर बदल गई। IVF तकनीक से जन्मे दोनों ने अपने रिश्ते की सच्चाई जानकर सदमे में आ गए, और यह खुलासा न सिर्फ उनके जीवन को प्रभावित किया, बल्कि फर्टिलिटी क्लीनिक की धोखाधड़ी का भी पर्दाफाश कर दिया। जानिए इस दिलचस्प और चौंकाने वाली कहानी के बारे में।  

ब्रिटेन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिससे हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, एक पति-पत्नी की जोड़ी को यह पता चला कि वे असल में भाई-बहन हैं। यह रहस्य एक DNA टेस्ट से खुला, जिसके बाद दोनों की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई।

हेल्थ समस्या के बाद हुआ DNA टेस्ट

यह मामला ब्रिटेन की विक्टोरिया नामक महिला से जुड़ा है। विक्टोरिया को कुछ स्वास्थ्य समस्याएं थीं, जो उसे परेशान कर रही थीं। इस कारण, उसने DNA टेस्ट करवाने का फैसला किया और अपने बायोलॉजिकल पिता के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। टेस्ट से पता चला कि वह IVF (इंविट्रो फर्टिलाइजेशन) द्वारा पैदा हुई थी, लेकिन असली चौंकाने वाली बात तो अब सामने आई।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: Ghibli एनिमेशन से करोड़ों कमाने वाले Miyazaki की असली संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश!

पति ने भी करवाया टेस्ट, खुलासा हुआ

विक्टोरिया ने जब अपने DNA टेस्ट के परिणाम देखे, तो उसे यह पता चला कि वह IVF से पैदा हुई थी। इसके बाद, उसके पति ने भी टेस्ट करवाने का निर्णय लिया। जब टेस्ट के परिणाम आए, तो उन्होंने पता चला कि दोनों का जन्म उसी डॉक्टर द्वारा दान किए गए स्पर्म से हुआ था।

पति-पत्नी निकले भाई-बहन

अब जो हुआ वह सचमुच चौंकाने वाला था। विक्टोरिया को यह पता चला कि उसके पति दरअसल उसका सौतेला भाई था। दोनों को यह जानकारी मिलने के बाद उनके रिश्ते में असमंजस की स्थिति आ गई है। विक्टोरिया के पति को भी यह शॉकिंग जानकारी मिली कि उसकी मां ने येल फर्टिलिटी क्लीनिक से मदद ली थी, जहां से दोनों का जन्म हुआ था।

PunjabKesari

यह मामला सिर्फ उनके रिश्ते के लिए ही नहीं, बल्कि फर्टिलिटी सेंटर की धोखाधड़ी के लिए भी बड़ा खुलासा साबित हुआ है। आपको जानकर हैरानी होगी कि विक्टोरिया और उसका पति क्लास 10 से एक दूसरे को पसंद करते थे, और आज उनके रिश्ते का सच सामने आया है।

यह घटना न सिर्फ उनके निजी जीवन में एक बड़ा तूफान लाया, बल्कि यह फर्टिलिटी क्लीनिक के मानकों और पारदर्शिता पर भी सवाल उठाता है।
 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static