International Women''s Day पर अपनी स्पेशल लेडी के लिए ब्रेड पेस्ट्री बनाकर जीत लें उनका दिल

punjabkesari.in Tuesday, Feb 21, 2023 - 12:03 PM (IST)

महिला दिवास 8 मार्च को मनाया जा रहा है। इस दिन हर कोई अपनी-अपनी तरह से अपनी मां, बहन, पत्नी, सहकर्मी या दोस्त को विश करता है या उनके लिए कुछ खास करता है। क्यों ना स्पेशल लेडी के लिए इस दिन कुछ खास बनाया जाए। अगर आपको क्या बना कर खिलाना चाहिए, इसको लेकर कंफ्यूज हो तो चलिए हम आपको बताते हैं कि एक आसान रेसिपी, जो कि है ब्रेड पेस्ट्री की। ये झटपट तैयार भी हो जाएगी और आपने स्पेशल वन को सरप्राइज कर सकते हैं....

PunjabKesari

पेस्ट्री बनाने के लिए सामग्री

1. वाइट ब्रेड स्लाइस- 4
2. व्हिप क्रीम- 1/3 कप 
3. चीनी- 2 बड़े चम्मच
4. रंगीन शुगर बॉल- 2 बड़े चम्मच
5. चॉकलेट चिप्स- 25-30
6. चेरी- 1-2
7. पानी- 1/4 कप

पेस्ट्री बनाने की रेसिपी

1. पेस्ट्री बनाने के लिए सबसे पहले फ्रिज में रख गए एक ठन्डे बाउल में व्हिप क्रीम डालकर चम्मच से फेटें। 2 मिनट तक धीमे फेटें और 3 मिनट तक तेजी से फेटें।
2. अब एक कटोरी में चीनी और पानी को अच्छा से घोल लें ताकि शुगर सीरप तैयार हो जाए।
3. पेस्ट्री बनाने के लिए ब्रेड के किनारों को काट लें और बीच में से भी काट लें।
4. ब्रेड के टुकड़े को ट्रे में रखें और उस पर 1 चम्मच शुगर सीरप फैलाएं। इसके बाद क्रीम की एक मोटी लेयर फैलाएं और ब्रेड का दूसरा टुकड़ा रखें। इसके ऊपर भी ठीक पहले की तरह शुगर सीरप और इसके बाद क्रीम फैलाएं। इसी तरह से 5 लेयर करें और सबसे आखिरी लेयर को पूरी तरह से क्रीम से कवर कर दें।
5. ब्रेड पेस्ट्री को चॉकलेट चिप्स, क्रीम, वेफर्स या अपने मनपसंद तरीके से सजाएं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static