कब मनाई जा रही है परशुराम जयंती? जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

punjabkesari.in Saturday, May 04, 2024 - 05:13 PM (IST)

वैशाख महीने में भगवान विष्णु के तीन अवतार लिए हैं। भगवान कूर्म, भगवान बुद्ध और भगवान परशुराम। वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली तृतीया तिथि वाले दिन भगवान परशुराम जयंती मनाई जाती हैं। अक्षय तृतीया का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाता है इसके साथ ही इस दिन भगवान परशुराम जयंती भी मनाई जाती है। इसके अलावा अक्षय तृतीया वाले दिन भगवान परशुराम भार्गव वंश में जन्मे थे। इस तरह भगवान विष्णु के इस छठे अवतार की पूजा भी इस दिन धूमधाम के साथ की जाती है। भगवान परशुराम कालांतर में चिरंजीवी हुए और माना जाता है कि वह आज भी संसार में उपस्थित हैं लेकिन इस बार परशुराम जयंती कब है और पूजा-विधि और शुभ मुहूर्त क्या है आपको इस बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं। 

10 मई को मनाई जाएगी परशुराम जयंती 

इस साल परशुराम जयंती 10 मई शुक्रवार को मनाई जाएगी। इस दिन अक्षय तृतीया भी पड़ रही है। ब्रह्मणों ऋषियों पर होने वाले अत्याचार नष्ट करने के लिए भगवान परशुराम ने धरती पर अवतार लिया था। भारत के पश्चिमी तट पर कई मंदिर स्थापित हैं।

PunjabKesari

शुभ मुहूर्त 

पंचागों के अनुसार, इस बार वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 10 मई सुबह 04:17 पर शुरु होगी। इस तिथि का समापन अगले दिन 11 मई सुबह 02:50 पर होगा। ऐसे में भगवान परशुराम का अवतरण प्रदोष काल में शुरु होता है। ऐसे में पूजा का समय 10 मई सुबह 07:14 से लेकर 08:56 तक रहेगा। प्रदोष काल पूजा शुरु शाम 05:21 पर शुरु होगी और रात 07:02 पर होगा।

PunjabKesari

इसलिए लिया था भगवान विष्णु ने अवतार

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु ने पृथ्वी का भार हरने के लिए और पृथ्वी से पापी विनाशकारी और अधर्मी राजाओं का विनाश करने के लिए अवतार लिया था। परशुराम जी के रुप में भगवान विष्णु ने 6वां अवतार लिया था। परशुराम जी के क्रोध से सारे देवी-देवता, दानव कांपते थे। ऐसा माना जाता है क्रोध के कारण भगवान गणेश का दांत तोड़ दिया था।    

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static