रश्मिका और विजय की शादी के बाद पहली होली, कैसे मनाई फिल्मी सितारों ने अपनी रंगों वाली शुरुआत
punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 02:48 PM (IST)
नारी डेस्क: शादी के बाद पहली होली हर कपल के लिए खास होती है। इस साल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी के बाद पहली होली मनाएंगे। दोनों ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के बीच शादी रचाई थी। अब 4 मार्च को हैदराबाद में उनका रिसेप्शन होने के साथ-साथ यह पहला होली रंगोत्सव भी होगा।
विक्की कौशल और कटरीना कैफ की पहली होली
विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने दिसंबर 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी की थी। शादी के बाद उनकी पहली होली का रंग उनके सोशल मीडिया पोस्ट में नजर आया। कटरीना ने अपने पति विक्की कौशल और उनके परिवार के साथ गुलाल और रंगों से भरी तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में कटरीना और विक्की के चेहरे पर गुलाल और खुशी झलक रही थी। उन्होंने लिखा था, “हैप्पी होली।”

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
रणबीर और आलिया ने शादी के बाद अपनी पहली होली अलग-अलग मनाई। आलिया ने 2022 में कश्मीर में अपने फिल्म के सेट पर होली खेली, जबकि रणबीर अपने पिता के रूप में पहली होली का अनुभव कर रहे थे। आलिया ने सोशल मीडिया पर होली की बधाई देते हुए लिखा, “हैप्पी होली।”
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी। दोनों ने अगले साल अपनी पहली होली पर अपनी हल्दी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की और फैन्स को होली की शुभकामनाएं दी। कियारा ने लिखा था, “मेरी और मेरे प्यार की तरफ से आप सभी को होली की शुभकामनाएं।”
ये भी पढ़ें: 13mm सिस्ट हटाने के बाद दर्द से जूझ रहीं दीपिका कक्कड़, फैंस के मैसेज पढ़ टूटीं एक्ट्रेस
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून 2024 को शादी की थी। उनकी पहली होली 2025 में आई, जिसे उन्होंने अलग-अलग रहकर मनाया। शूटिंग की वजह से सोनाक्षी ने अकेले ही होली खेली और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “होली हैइइइइइइ!!! रंग बरसाओ, खुशियां मनाओ! हैप्पी होली मेरे दोस्तों। जहीर मुंबई में हैं और मैं शूट पर हूं। सिर पर ठंडा पानी डालो।“

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी 2007 में हुई थी। उनकी पहली होली 21 मार्च 2008 को थी, लेकिन यह सूनी और शांत रही थी। दरअसल, शादी के 7-8 महीने बाद ही अमिताभ बच्चन की मां तेज़ी बच्चन का निधन हो गया था। इस वजह से पूरे परिवार ने होली नहीं मनाई। जया बच्चन ने कहा था, “इस साल हम होली नहीं मना रहे क्योंकि मेरी सास गुजर गई।”
शादी के बाद पहली होली हर फिल्मी कपल के लिए खास और यादगार पल होता है। कुछ कपल इसे अपने परिवार के साथ मनाते हैं, तो कुछ अपने काम या व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण अलग रहते हैं।

