एक बार फिर से राघव संग डिनर डेट पर नजर आईं Parineeti Chopra, एक्ट्रेस की रिंग ने खींचा ध्यान!

punjabkesari.in Monday, May 08, 2023 - 06:44 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई को लेकर काफी दिनों से चर्चे आम हो गए हैं।  कहा ये भी जा रहा है दोनों परिवार शादी की तैयारियां कर रहे हैं। वहीं, इस बीच हाल ही में दोनों को एक साथ डिनर डेट पर एक साथ देखा गया। इस दौरान मीडिया ने एक्ट्रेस से शादी को लेकर पूछा। हालांकि एक्ट्रेस और राघव ने सवालों से बचते दिखे पर लोगों की नजर उनकी सगाई की रिंग पर पड़ गई।

बीती शाम परिणीति- राघव डिनर डेट के बाद एक साथ नजर आए। कई पैपराजी ने इस दौरान उन्हें घेर लिया और उनसे शादी को लेकर सवाल पूछने लगे। दोनों मुस्कुराते हुए नजर आए पर सगाई या शादी को लेकर कुछ नहीं बोले। एक पपाराजी के पेज पर पोस्ट वीडियो में परिणीति को इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया। हालांकि इससे पहले खबर आई थी कि दोनों 13 मई को घरवालों की मौजूदगी में सगाई करेंगे पर दोनों ने अभी तक चुप्पी साध रखी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

मनीष मल्होत्रा के ऑफिस में स्पॉट हुई थी परिणीति 

यही नहीं पिछले हफ्ते एक्ट्रेस को सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ऑफिस में स्पॉट किया गया था। दोनों को मोहाली स्टेडियम  में आईपीएल मैच  देखते हुए देखा गया। हर बार उनकी सगाई की अटकलें और भी तेज हो जाती हैं।

PunjabKesari

वीडियो में देखा जा सकता है कि रेस्टोरेंट के बाहर इंतजार कर रहे पैप्स ने जब उनसे उनकी शादी के बारे में पूछा और उन्हें बधाई दी तो दोनों ने कुछ नहीं कहा और चुपके से कार में बैठकर निकल गए। इस दौरान एक्ट्रेस के भाई को भी स्पॉट किया गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

कहा जा रहा है कि दोनों 13 मई को सगाई के बाद अपने रिश्ते को सबके सामने ऑफीशियल कर देंगे। बीते दिनों दोनों के रोका होने की चर्चा भी थी। हालांकि, शादी की तारीख को लेकर अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी की अक्टूबर महीने में हो सकती है।

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static