इंडस्ट्री में एंट्री करने जा रही है पंकज त्रिपाठी की पत्नी, बिना फीस के करेंगी फिल्म

punjabkesari.in Wednesday, Jun 22, 2022 - 05:04 PM (IST)

‘‘मिर्ज़ापुर’’, ‘‘स्त्री’’, ‘‘गुड़गांव’’ और ‘‘लूडो’’ जैसी फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवा चुके अभिनेता पंकज त्रिपाठी की पत्नी भी अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही है। पंकज त्रिपाठी ने खुद इस बात का ऐलान करते हुए बताया  कि उनकी पत्नी  किस फिल्म से अपना डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्मी दुनिया में उनकी एंट्री को लेकर फैंस काफी Excited हैं। 

PunjabKesari
दरअसल  पंकज त्रिपाठी की आगामी फिल्म शेरदिल: द पीलीभीत सागा में उनकी पत्नी मृदुला त्रिपाठी भी नजर आएंगी। हालांकि, इस फिल्म में उन्हें बस एक सीन ही परफॉर्म करना है। अभिनेता ने बताया कि- मृदुला शेरदिल के साथ डेब्यू करेंगी, उन्होंने फिल्म में एक सीन किया है। निर्देशक श्रीजीत मुखर्जी ने मेरी वाइफ से यह रोल करने के लिए कहा, तब मेरी वाइफ ने तुरंत हां कर दिया। 

PunjabKesari
पंकज ने यह भी बताया कि- उनकी वाइफ को इस रोल के लिए कोई फीस भी नहीं दी गई है। अभिनेता पहले से ही ‘‘शेरदिल: द पीलीभीत सागा’’ से सुर्खियां बटोर रहे हैं, अब इसे लेकर चर्चाएं और तेज हो गई है। फिल्म की कहानी पीलीभीत बाघ अभ्यारण्य की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, जहां लोग अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों को बाघों के शिकार के लिए छोड़ देते और फिर प्रशासन से मुआवजे का दावा करते थे।

PunjabKesari
यह पूछे जाने पर कि क्या ‘‘शेरदिल’’ में काम करने से उन्हें पर्यावरण संरक्षण के बारे में अधिक जानकारी मिली, त्रिपाठी ने कहा कि वह हमेशा प्रकृति से जुड़े रहे हैं। बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड गांव के रहने वाले त्रिपाठी ने कहा कि ‘‘शेरदिल’’ में गंगाराम का किरदार पर्दे पर निभाने के लिए मुश्किल किरदार नहीं था। भूषण कुमार और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित ‘‘शेरदिल: द पीलीभीत सागा’’ में अभिनेता नीरज काबी और अभिनेत्री सयानी गुप्ता भी हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static