पलक तिवारी का ग्लैमरस लुक छाया, ब्लैक ड्रेस में जीता फैंस का दिल

punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2026 - 02:50 PM (IST)

नारी डेस्क:  पलक तिवारी एक बार फिर अपने स्टाइल और ग्लैमर से सुर्खियों में हैं। हाल ही में वह एक इवेंट में ब्लैक ड्रेस पहनकर पहुंचीं, जहां उनका कातिलाना अंदाज और दिलकश अदाएं देखते ही बन रही थीं। उनका यह लुक इतना स्टाइलिश था कि हर किसी की नजरें उन पर टिक गईं और फैंस भी उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। यह मौका एक बड़े शो के अनाउंसमेंट इवेंट का था, जहां पलक बेहद सज-धजकर पहुंचीं। उनकी ब्लैक शिमरी ड्रेस ने उन्हें एक क्लासी और एलिगेंट लुक दिया। उन्होंने अपने पूरे स्टाइल को बहुत सिंपल लेकिन प्रभावशाली रखा, जिससे उनका लुक और भी निखरकर सामने आया।

 फिशनेट मिडी ड्रेस में लगीं बेहद स्टाइलिश

पलक ने इस इवेंट के लिए ब्लैक कलर की फिशनेट मिडी ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस का फिटिंग बॉडी-हगिंग था, जो उनके फिगर को खूबसूरती से फ्लॉन्ट कर रहा था। ऑफ-शोल्डर नेकलाइन ने उनके लुक को और ज्यादा ग्लैमरस बना दिया। ड्रेस में साइड कटआउट और फिशनेट डिजाइन था, जो उनके पूरे लुक में एक स्टाइलिश और थोड़ा बोल्ड टच जोड़ रहा था।

PunjabKesari

 सेक्विन और शिमर ने बढ़ाई खूबसूरती

इस ड्रेस में सेक्विन वर्क किया गया था, जिससे हल्की-हल्की शाइन आ रही थी। लाइट पड़ते ही ड्रेस में स्पार्कल इफेक्ट दिख रहा था, जो इसे पार्टी या कॉकटेल इवेंट के लिए परफेक्ट बना रहा था।

ये भी पढ़ें:  लाफ्टर शेफ्स 3: समर्थ जुरेल की जन्नत जुबैर के साथ हरकत पर सोशल मीडिया पर भड़की जनता

 बो और बटन डिटेलिंग ने दिया यूनिक टच

ड्रेस की खास बात थी इसकी बो (Bow) और बटन डिटेलिंग। नेकलाइन के पास बने सिल्वर बो और नीचे तक लगे बटन इस लुक को यूनिक और अलग बना रहे थे। ब्लैक और सिल्वर का कॉम्बिनेशन काफी क्लासी लग रहा था।

PunjabKesari

 जूलरी रखी मिनिमल

पलक ने अपने लुक को ओवरडन नहीं किया। उन्होंने सिर्फ छोटे डायमंड ड्रॉप ईयररिंग्स पहने, जो उनके आउटफिट को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट कर रहे थे। इसके साथ उन्होंने ब्लैक हील्स पहनी, जिससे उनका पूरा लुक बैलेंस्ड और एलिगेंट नजर आया।

 सटल मेकअप और हेयरस्टाइल

हेयर और मेकअप के मामले में भी पलक ने सादगी बनाए रखी। उन्होंने सॉफ्ट वेवी हेयर और न्यूड ग्लॉसी मेकअप चुना। यह मेकअप न ज्यादा भारी था और न ही बहुत सिंपल, बल्कि उनके पूरे लुक को परफेक्ट तरीके से बैलेंस कर रहा था।

आप भी ले सकती हैं स्टाइल टिप्स

पार्टी के लिए सेक्विन या शिमरी ड्रेस चुनें। डार्क कलर जैसे ब्लैक को प्राथमिकता दें। जूलरी को कम रखें, ताकि लुक क्लासी लगे। ऑफ-शोल्डर डिजाइन ट्राई करें। मेकअप को न्यूड या सटल रखें। पलक तिवारी का यह लुक उन लड़कियों के लिए परफेक्ट है जो कम एक्सेसरीज के साथ ग्लैमरस और क्लासी लुक चाहती हैं। उनका यह स्टाइल पार्टी और कॉकटेल इवेंट के लिए बेहतरीन इंस्पिरेशन बन सकता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static