अब एक इंजेक्शन से खराब से खराब कोलेस्ट्रॉल भी हो जाएगा ठीक! जानिए इस नई थेरेपी के बारे में

punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2026 - 09:20 AM (IST)

नारी डेस्क: आज कल हर घर में से एक ना एक तो कोलेस्ट्रॉल का मरीज मिल ही जाता है, जिसके खाना- पीने का खास ध्यान दिया जाता है। हाल ही में कोलेस्ट्रॉल के इलाज को लेकर अच्छी खबर मिली है।  'द न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ़ मेडिसिन' में छपी VERVE-102 की 'हार्ट-2' स्टडी के नतीजों से पता चला कि एक बार दी जाने वाली जीन थेरेपी कोलेस्ट्रॉल के लेवल को 62% तक कम कर सकती है, जिससे 'कार्डियोवैस्कुलर केयर' (दिल की बीमारियों के इलाज) में क्रांतिकारी बदलाव आ सकता है।

PunjabKesari
कोलेस्ट्रॉल लेवल में 62% तक की आई कमी

स्टडी के  नतीजों से पता चला कि 35 लोगों के ग्रुप में कोलेस्ट्रॉल लेवल में 62% तक की कमी आई और इलाज के बाद इसका असर 18 महीने तक बना रहा। एली लिली की VERVE-102 एक इन्वेस्टिगेशनल इन-विवो बेस एडिटिंग दवा है, जिसे लिवर में PCSK9 जीन को लंबे समय तक बंद करने के लिए बनाया गया है। एक बार इन्फ्यूजन देने से उन वयस्कों में ब्लड लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल (LDL-C) कम हो सकता है जिन्हें हेटेरोज़ायगस फैमिलियल हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया (HeFH) या समय से पहले कोरोनरी आर्टरी डिज़ीज़ (CAD) है।


करोड़ों लोग कोरोनरी आर्टरी डिजीज से प्रभावित

VERVE-102 को सभी डोज लेवल पर अच्छी तरह से सहन किया गया, इलाज से जुड़ी कोई गंभीर प्रतिकूल घटना (AE) या डोज़ को सीमित करने वाली टॉक्सिसिटी (ज़हरीला असर) नहीं देखी गई।  दरअसल दुनिया भर में CAD मौत की एक बड़ी वजह है, जिससे 30 करोड़ से ज़्यादा लोग प्रभावित हैं। HeFH भी लगभग हर 200 से 250 लोगों में से एक को प्रभावित करता है और इसमें जीवन भर LDL-C का स्तर बढ़ा रहता है, जिससे समय से पहले कार्डियोवैस्कुलर बीमारी (जिसमें CAD भी शामिल है) हो सकती है। US फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने हाइपरलिपिडेमिया और जीवन भर कार्डियोवैस्कुलर जोखिम वाले मरीज़ों में LDL-C को कम करने के लिए VERVE-102 को 'फ़ास्ट ट्रैक' का दर्जा दिया है।

PunjabKesari
उम्मीद की जगी किरण

Researchers का कहना है कि-   "बीस साल पहले, जेनेटिक्स से पता चला था कि जिन लोगों में PCSK9 नैचुरली बंद (इनएक्टिव) होता है, उनमें जीवन भर LDL-C का स्तर कम रहता है और वे हार्ट अटैक से काफ़ी हद तक सुरक्षित रहते हैं फिर भी आज के क्रोनिक इलाज से LDL-C को जीवन भर कम रखने में मुश्किल होती है।" "Heart-2 के नतीजे शुरुआती क्लिनिकल सबूत देते हैं कि VERVE-102 की एक डोज़ PCSK9 के कार्डियोप्रोटेक्टिव वैरिएंट्स की तरह LDL-C को कम करने का असर दिखा सकती है, जिससे कार्डियोवैस्कुलर देखभाल को क्रोनिक मैनेजमेंट से बदलकर एक बार के इलाज में बदला जा सकता है।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static